नीमच

औदीच्य समाज धर्मशाला निर्माण के लिए गठित होगा ट्रस्ट

चंदशेखर शर्मा बने अखिल भारतीय सहस्त्र औदीच्य महासभा अध्यक्ष

less than 1 minute read
Aug 17, 2023
सम्मेलन में उपस्थित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी व सदस्यगण।

नीमच. मालवा की वैष्णो देवी महामाया भादवामाता में सहस्त्र औदीच्य ब्राह्मण महासभा का सम्मेलन भादवामाता में आयोजित किया गया। सम्मेलन में समाज के नए अध्यक्ष एवं समाज की धर्मशाला निर्माण के लिए ट्रस्ट गठित को लेकर विचार विमर्श हुआ। इस दौरान सर्वानुमति से चंद्रशेखर शर्मा पिता ओमकारलाल शर्मा नीमच (सैलानावाले) को सर्वानुमति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया। कल्पना व्यास को महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष चुना गया।

भादवामाता में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ अध्यक्ष राजेंद्र व्यास, श्याम सुंदर ठक्कर, अशोक मेहता, जगदीशचंद्र जोशी, बद्रीलाल पंड्या, परशुराम शर्मा, भंवरलाल जोशी, आत्माराम जोशी आदि वरिष्ठजनों ने समाज के आराध्य भगवान गोविंद माधव एवं मां भादवामाता का पूजन अर्चन कर किया। महामाया भादवामाता में समाज की धर्मशाला बने इसके लिए सर्वानुमति से ट्रस्ट का गठन करने को लेकर सहमति बनी। ट्रस्टी के लिए 51 हजार रुपए की राशि निर्धारित की गई। इसमें समाज के दिनेश मेहता नीमच (सावन) एक लाख ११ हजार, हरीश सावन वालों ने एक लाख, फतेश शर्मा सैलाना एक लाख, बद्रीलाल पंड्या सावन, राजेंद्र व्यास, चंद्रशेखर शर्मा, अशोक मेहता, जगदीशचंद्र जोशी डिकेन और जगदीशचंद्र व्यास पिपलिया मंडी ने ५१-51 हजार रुपए की स्वीकृति देकर ट्रस्ट के सदस्य बने। बैठक में समाज के नीमच जिले के अतिरिक्त प्रतापगढ़, छोटी सादड़ी, गागरोल, कारुण्डा, पलसोड़ा, जमुनियाकला, डीकेन, लासुर, मानसा, सावन, ढाबा, बामोरा आदि स्थानों से संबंधित समाजजनों ने सम्मेलन में शिरकत की। सम्मेलन में विशेष रूप से जावरा से पधारे श्याम सुंदर ठक्कर एवं गिरिजा ठाकुर का मार्गदर्शन मिला। सम्मेलन को सफल बनाने में सभी समाजजनों के साथ हरीश पंड्या, रघुनंदन व्यास, परशुराम पंड्या, प्रहलाद भट्ट, गोविंद भारद्वाज सावन, सुनील यजुर्वेदी मनासा, पवन रावल मनासा, निलेश रावल, नूतन द्विवेदी आदि समाजजनों ने अपने विचार व्यक्त किए। संचालन फतेश शर्मा एवं दीपशिखा रावल ने संयुक्त रूप से किया गया। आभार निवर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र व्यास ने माना।

Published on:
17 Aug 2023 09:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर