नीमच। मंदसौर-नीमच के मध्य पिपल्यामंडी में स्थित टोल प्लाजा पर फास्टैग लगा होने के बाद भी नगद रुपए मांगने पर नीमच भाजपा उपाध्यक्ष अनिल नागौरी टोल प्लाजा पर हंगामा खड़ा कर दिया, वहीं महिला टोलकर्मी को भी खरी खोटी सुनाई, महिला टोलकर्मी से अभद्रता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा है, जिसमे भाजपा उपाध्यक्ष महिला टोल कर्मी पर जम कर बरस रहे है और भाजपा उपाध्यक्ष द्वरा यह तक कहा गया है कि तू मुझे जानती नही तेरी रिपोर्ट भी कोई नही लिखेगा। टोल बंद करवा दूंगा तुम्हारा।
वही महिला कर्मी भी जवाब में यह कहती हुई दिख रही है कि आपका टोल फास्ट्रैग से पहले ही कट चुका था, आप मेरे साथ गाली-गलौच नही कर सकते हो। वैसे यह वायरल वीडियो पिपलिया मंडी मंदसौर का बताया जा रहा है, परंतु इसकी पुष्टि नही हो पाई है कि यह किस टोल का वीडियो है वही जानकारी में यह भी सामने आया है नीमच भाजपा उपाध्यक्ष किसी काम से मंदसौर गए थे, इस दौरान ही टोल कटने की बात को लेकर यह विवाद होने बताया जा रहा है।
इनका यह कहना है
मैने कोई अभद्रता नहीं की है, पिपल्यामंडी टोल पर गाड़ी के फास्टैग से रुपए कटने के बाद भी महिला टोलकर्मी नगद रुपए मांग रही थी। इस पर बेहस हुई थी, जबकि कुछ देर बाद मैसेज भी आ गया था। मेरा कहना था कि फास्टैग से रुपए काटने के बाद भी नगद क्यूं मांग रहे हो।
– अनिल नागौरी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा नीमच।