14 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नीमच में एक पार्षद क्यों बैठे कचरे के ढेर में पढ़ें खबर

लम्बे समय से नहीं हो रही थी सुनवाई तो परेशान हो जनहित में लिया निर्णय

less than 1 minute read
Google source verification

नीमच

image

Mukesh Sharaiya

Dec 14, 2022

नीमच में एक पार्षद क्यों बैठे कचरे के ढेर में पढ़ें खबर

इस तरह कचरे के ढेर पर बैठकर पार्षद ने किया विरोध।

नीमच. एक तरफ नगरपालिका अधिकारी और नपाध्यक्ष शहर में स्वच्छता को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर शहर के अधिकांश वार्डों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। ऐसे में एक पीडि़त निर्दलीय पार्षद ने गंदगी को लेकर अनूठे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। वे स्वयं कचरे के ढेर में बैठ गए।

नपा मुर्दाबाद के लगाए पार्षद व वार्डवासियों ने नारे
यह नजारा बुधवार को वार्ड नंबर 31 में देखने को मिला। वार्ड में कचरे के ढेर से परेशान वार्डवासियों और पार्षद ने नगरपालिका के खिलाफ अनूठे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। वार्ड पार्षद द्वारा कचरे के ढेर पर बैठकर नगरपालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कचरे के ढेर में बैठकर विरोध प्रदर्शन करने वाले वार्ड पार्षद राजेश लालवानी ने बताया कि उनके वार्ड नंबर 31 (टीआईटी कॉलोनी) में एक कचरा पॉइंट बना रखा है। जहां पूरी कॉलोनी का कचरा एकत्रित होता है। हवा के साथ कचरा कॉलोनी में फैल जाता है। बदबू भी चहुंओर फैलती है। इसकी शिकायत मैंने कई बार नगरपालिका में की, परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके चलते बुधवार को मुझे मजबूरन कचरे के ढेर पर बैठकर अपना ओर से विरोध प्रदर्शन करना पड़ा। इस संबंध में वार्डवासियों का भी कहना था कि नगरपालिका द्वारा यह कचरा पॉइंट बनाया गया है। इससे क्षेत्रवासी परेशान हैं। यह काफी गंदगी फैली हुई है। घरों में बदबू भी आती है। इस समस्या का कोई स्थाई हल नगरपालिका द्वारा अब तक नहीं निकाला गया है।

कचरा पाइंट हटाएंगे
वार्ड नंबर 31 सीआईटी कॉलोनी में अस्थाई रूप से कचरा पॉइंट बना हुआ है। जैसे ही कोई उचित स्थान मिल जाएगा उक्त पॉइंट को हटाकर अन्यत्र स्थापित कर देंगे, जिससे क्षेत्रवासियों को आ रही समस्याओं से नहीं जूझना पड़ेगा।
- धर्मेश पुरोहित, स्वास्थ्य सभापति