3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिलाएं घर-घर जाकर वसूलेंगी टैक्स, इस योजना से सशक्त होंगी नारियां

मध्यप्रदेश के नीमच जिले में स्थित ग्राम पंचायत धनेरिया कला में अनूठी पहल की गई है, यहां टैक्स वसूलने के लिए महिला स्व-सहायता समूह को जिम्मेदारी सौंपी है, अगर ऐसा ही नवाचार पूरे प्रदेश में लागू हो जाए, तो इससे निश्चित ही महिलाओं को रोजगार मिलेगा और वे आर्थिक रूप से भी मजबूत होंगी।

2 min read
Google source verification
महिलाएं घर-घर जाकर वसूलेंगी टैक्स, इस योजना से सशक्त होंगी नारियां

महिलाएं घर-घर जाकर वसूलेंगी टैक्स, इस योजना से सशक्त होंगी नारियां

नीमच. मध्यप्रदेश के नीमच जिले में स्थित ग्राम पंचायत धनेरिया कला में अनूठी पहल की गई है, यहां टैक्स वसूलने के लिए महिला स्व-सहायता समूह को जिम्मेदारी सौंपी है, अगर ऐसा ही नवाचार पूरे प्रदेश में लागू हो जाए, तो इससे निश्चित ही महिलाओं को रोजगार मिलेगा और वे आर्थिक रूप से भी मजबूत होंगी।

ग्राम पंचायत धनेरियाकलां में लगभग 1200 परिवार निवास करते हैं। इनसे नलजल कर वसूली के लिए उसी ग्राम के दो स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्हें ग्राम पंचायत के माध्यम से ग्रामीणों से विभिन्न कर वसूली का कार्य सौंपा गया है।


ऑनलाइन अपडेट भी कर रहे
जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने नवाचार कर जनपद पंचायत नीमच की ग्राम पंचायत धनेरियाकलां में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए एक नया कदम उठाया है। पंचायत ग्राम धनेरियाकलां के दो स्व-सहायता समूहों को ग्रामीण विकास प्रशिक्षण संस्था उज्जैन से प्रशिक्षण दिलाया गया है। प्रशिक्षण उपरांत समूहों की महिलाओं द्वारा जलकर की वसूली के लिए परिवारों को ऑनलाइन ऑनबोर्डिंग करना प्रारंभ कर दी गई है। इसके उपरांत नलजल वसूली के लिए देयक ऑनलाइन तैयार किए।

महिलाओं को किया जा रहा सशक्त
वसूल की गई राशि की प्रविष्ठी भी ऑनलाइन दर्ज की जा रही है। समूहों सदस्यों द्वारा विभिन्न करों जैसे संपत्ति कर, नलजल कर, स्वच्छता कर की राशि की जानकारी भी परिवारों को दी जा रही है, ताकि शीघ्र ही अन्य करों की वसूली भी की जा सके। उल्लेखनीय है कि शासन की विभिन्न नीतियों अंतर्गत महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा नवाचार किया गया है।

यह भी पढ़ें : तीर कमानों का गढ़ है ये जिले, बांसुरी, मांदल और कुर्राटियां है पहचान

22 ग्राम पंचायतों में किया अनुबंध
नल जल योजना नीमच जिले के 215 ग्राम पंचायतों में संचालित हैं। अब तक 215 में से 22 ग्राम पंचायतों में स्व-सहायता समूहों से नलजल कर वसूली के लिए अनुबंध किया गया है। शेष ग्राम पंचायतों में प्रक्रिया प्रचलित है।