पुलिस ने बताया कि हत्या की जांच के लिए पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और टेक्निकल सर्विलांस के जरिए सुराग जुटाए। जांच में मृतक की पहचान 20 वर्षीय ऋतिक, निवासी जगतपुरी, दिल्ली के रूप में हुई। ऋतिक ने एक आरोपी की बहन से भागकर शादी की थी, लेकिन उसके साथ दुर्व्यवहार करता था, जिससे गुस्साए परिजनों ने उसे मारने की साजिश रची। पुलिस ने इस मामले में अशोक नगर निवासी 20 वर्षीय शिवम, ज्योति नगर के 18 वर्षीय सोनू, ईस्ट नाथू कॉलोनी चौक निवासी 23 वर्षीय सूरज और 18 वर्षीय विशाल को गिरफ्तार कर लिया है।