28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली के 780 बुजुर्गों को लेकर रामेश्वर रवाना हुई विशेष ट्रेन

- मुख्यमंत्री निशुल्क तीर्थ यात्रा योजना के तहत 88वीं ट्रेन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Suresh Vyas

•

Updated: 27 Jan 2024, 8:43 PM IST

दिल्ली के 780 बुजुर्गों को लेकर रामेश्वर रवाना हुई विशेष ट्रेन

दिल्ली के 780 बुजुर्गों को लेकर रामेश्वर रवाना हुई विशेष ट्रेन

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत शनिवार शाम दिल्ली के 780 वरिष्ठ जनों को रामेश्वरम तीर्थ के दर्शन करवाने एक विशेष ट्रेन सफदरजंग रेलवे स्टेशन से हुई। योजना के तहत भेजी गी यह 88वीं ट्रेन है। अब तक विशेष गाड़ियों से दिल्ली के 83 हजार से अधिक बुजुर्ग देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित तीर्थ स्थलों की यात्रा कर चुके हैं।

ट्रेन रवाना होने से पहले दिल्ली सरकार की ओर से त्यागराज स्टेडियम में भजन संध्या का आयोजन कर तीर्थ यात्रियों को विदाई दी गई। राजस्व मंत्री आतिशी ने तीर्थ यात्रियों से मुलाकात की और इन्हें यात्रा टिकट व किट उपलब्ध करवाए। आतिशी ने बताया कि योजना के तहत केजरीवाल सरकार यात्रियों को एसी ट्रेन से भेजती है। उनके लिए एसी होटल बुक करवाती है। समय से खाने-पीने और दर्शन की व्यवस्था करवाती है, ताकि बुजुर्गों को कोई परेशानी नहीं उठानी पड़े।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार रामेश्वरम्, द्वारकाधीश, सोमनाथ, नागेश्वरम्, जगन्नाथपुरी, बाबा महाकाल उज्जैन, शिरडी में तमकेश्वरम्, तिरुपति बालाजी, अयोध्या, माता वैष्णोदेवी, पुष्कर, फतेहपुर सीकरी, अमृतसर में स्वर्ण मंदिर, करतारपुर साहिब, मथुरा-वृंदावन और हरिद्वार के दर्शन करवाती है। पात्र यात्री अपनी मन पसंद यात्रा चुन सकते हैं।