29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिल्म ‘आदिपुरुष’ के बहाने भाजपा पर हमलावर हुई आम आदमी पार्टी

- राज्यसभा सदस्य संजयसिंह ने कहा, फिल्म से राम, सीता, हनुमान का अपमान

less than 1 minute read
Google source verification
sanjay_singh.jpg

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने हाल ही रीलिज हुए फिल्म 'आदिपुरुष' को हिंदू धर्म का अपमान बताते हुए भाजपा पर हमला बोला है। आप के राज्यसभा सदस्य संजयसिंह ने आरोप लगाया कि फिल्म में भगवान राम, सीता व हनुमान जी का अपमान किया गया है। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व कई भाजपा नेता इसमें भागीदार हैं।

सिंह ने शनिवार को यहां पत्रकार वार्ता में कहा कि यह फिल्म भाजपा के कई मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों के आशीर्वाद से बनी है। उन्होंने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शिवराजसिंह चौहान, पुष्करसिंह धामी, मनोहर खट्टर, हेमंत बिस्वा सरमा, नरोत्तम शर्मा, देवेंद्र फड़नवीस व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का नाम लेकर कहा कि फिल्म के कई दृश्य और संवाद बेहद आपत्तिजनक हैं। इसके बाद भी भाजपा के नेता हिंदू धर्म और देवी-देवताओं के अपमान को सीना तानकर मान्यता दे रहे हैं। फिल्म का प्रचार कर रहे हैं। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को देश से माफी मांगनी चाहिए।

संवाद व एक दृश्य पर आपत्ति

उन्होंने फिल्म का डायलोग पढ़ते हुए इसे आपत्तिजनक बताया और कहा कि फिल्म के एक दृश्य में सीता पर छुरी लगा दी जाती है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कल्पना के आधार पर क्या रामचरित मानस व रामायण जैसे पवित्र ग्रंथों के तथ्यों को बदल कर दिखाया जा सकता है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसा कि ये लोग ना राम के हैं, ना आम के हैं और ना ही किसी काम के हैं।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग