7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aam Aadmi Party: क्यों छिपा रहे हैं…दिल्ली बजट पर एक घंटे की चर्चा को लेकर भड़की आम आदमी पार्टी

Aam Aadmi Party: दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने ‌वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश कर दिया है। अब इस बजट पर विधानसभा में एक घंटा चर्चा के लिए रखा गया है। इसको लेकर आम आदमी पार्टी ने रेखा सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है।

3 min read
Google source verification
Aam Aadmi Party: क्यों छिपा रहे हैं…दिल्ली बजट पर एक घंटे की चर्चा को लेकर भड़की आम आदमी पार्टी

Aam Aadmi Party: दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में लौटी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मंगलवार यानी 25 मार्च को अपना पहला भारी भरकम बजट पेश किया है। करीब एक लाख करोड़ रुपये के बजट पर 26 मार्च को एक घंटा चर्चा के लिए रखा गया है। आम आदमी पार्टी ने इसपर अपना विरोध दर्ज कराते हुए दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को पत्र लिखा है। इसमें मांग की गई है कि भारी भरकम बजट के लिए कम से कम दो दिनों तक चर्चा कराई जाए। इससे पहले आम आदमी पार्टी की कालकाजी विधायक और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने भाजपा पर हवा-हवाई बजट पेश करने का आरोप लगाया था।

आम आदमी पार्टी की विधायक ने किया ये दावा

आम आदमी पार्टी की कालकाजी विधायक और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा "जो बजट सत्र होता है। वो बजट की पेशकश और बजट पर चर्चा के लिए होता है। लेकिन जब आज का लिस्ट ऑफ बिजनेस आया। तब पता चला कि अगले दिन दिल्ली बजट पर सिर्फ एक घंटे की चर्चा है। दुनिया के अलग-अलग मुद्दे आज लिस्ट ऑफ बिजनेस में हैं और बजट पर मात्र एक घंटे की चर्चा…मैं भारतीय जनता पार्टी से जानना चाहती हूं कि आखिर आप छिपा क्या रहे हैं? ऐसा क्या है बजट में कि वो उसपर चर्चा नहीं करना चाहते है। सबसे पहले उन्होंने इकोनॉमिक सर्वे पेश नहीं किया है। दिल्ली की अर्थव्यवस्‍था के जो आंकड़े हैं, टैक्स के जो आंकड़े हैं। वो दिल्ली के लोगों के सामने नहीं आए। अब जब बजट पर चर्चा का समय आया है तो बजट पेश होने के बाद सिर्फ एक घंटे की चर्चा होनी है।

आतिशी ने आगे कहा "इससे साफ नजर आ रहा है कि दाल में कुछ काला है। मैंने दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता जी को चिट्ठी लिखी है। इसमें उनसे आग्रह किया है कि कम से कम दो दिन पूरे बजट पर चर्चा कराई जाए।" CAG की रिपोर्ट को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में आतिशी ने कहा "पर फिर क्या बजट पर चर्चा नहीं करेंगे। कर लें सीएजी रिपोर्ट पर चर्चा शुक्रवार को। बजट सत्र को दो तीन दिन आगे बढ़ाएं। पर बजट पर आप सिर्फ एक घंटे चर्चा करेंगे तो सवाल तो उठेगा।"

यह भी पढ़ें : दिल्ली शहर से शिफ्ट होगी तिहाड़ जेल, सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कारण, खर्च होंगे 10 करोड़

आम आदमी पार्टी ने रेखा सरकार के बजट को बताया हवा हवाई

इससे पहले मंगलवार को बजट पेश होने से पहले आम आदमी पार्टी की विधायक और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने भाजपा पर हवा हवाई बजट पेश करने का आरोप लगाया था। आतिशी ने कहा था “भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार के एक लाख करोड़ के बजट का कोई आर्थिक आधार नहीं है। वरना Economic Survey छिपाने की जरूरत क्यों पड़ती? मैं रेखा गुप्ता जी को चैलेंज देती हूं Economic Survey के आंकड़े सार्वजनिक करें। दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा।”

आतिशी ने बजट में बताई थी ये खामियां

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने सीएम रेखा गुप्ता के बजट पेश करने के बाद उसमें खामियां भी गिनाई थीं। आतिशी ने कहा “दिल्ली की रेखा सरकार के बजट में दिल्ली के सरकारी स्कूलों को ठप करने की योजना तैयार की गई है। पिछले 10 साल में पहली बार ऐसा हुआ है। जब शिक्षा का बजट 20% से भी कम कर दिया, ताकि सरकारी स्कूल बर्बाद हो जाए। इसके साथ 10 साल में पहली बार स्वास्थ्य का बजट घटकर 13% तक कर दिया गया, ताकि गरीबों का फ्री इलाज बंद हो जाए। इसके अलावा पहली बार MCD का बजट घटाया गया है। MCD का बजट जो साल 2024-25 में ₹8423 करोड़ था। उसे ₹1526 करोड़ घटाकर इस बार ₹6897 करोड़ कर दिया है।”

संबंधित खबरें

आतिशी ने अरविंद केजरीवाल को लेकर क्या कहा था?

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने अरविंद केजरीवाल को लेकर भी अपना बयान दिया था। इसमें उन्होंने कहा था “आज दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने अपने 2 घंटे के भाषण में 1.5 घंटे सिर्फ AAP और अरविंद केजरीवाल जी को गालियां देने में बिता दिए। शायद उन्हें अब तक एहसास ही नहीं हुआ है कि चुनाव खत्म हो चुके हैं। उनकी सरकार बन चुकी है। अब गाली देने का नहीं, काम करने का समय है। लेकिन आज भी उन्होंने एक बार फिर अपना असली एजेंडा साफ कर दिया। काम कम, जुमले ज़्यादा; 5 साल सिर्फ गाली-गलौच का इरादा..”