20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अग्नि-4 का सफल परीक्षण, बीजिंग तक की मारक क्षमता

दिल्ली से बीजिंग तक की दूरी 3,807 किलोमीटर है, जबकि यह मिसाइल 4000 किलोमीटर की दूरी तक हमला करने में सक्षम है। 

2 min read
Google source verification

image

shiv shankar

Jan 02, 2017

Agni-V

Agni-V

बालासोर (ओडिशा)। भारत ने सोमवार को उड़ीसा के बालासोर से अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इसकी मारक क्षमता 4000 किलोमीटर है। यह बैलेस्टिक मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में भी सक्षम है। यह मिसाइल चीन की राजधानी बीजिंग तक को अपना निशाना बना सकती है।

बता दें कि 27 दिसंबर को अब्दुल कलाम आईलैंड से 5 हजार किमी रेंज वाली अग्नि-5 का टेस्ट कामयाब रहा था। भारत इंटरकॉन्टीनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) बनाने वाला पांचवा देश है। अमेरिका, रूस, फ्रांस और चीन हमसे पहले इस तरह की मिसाइल डेवलप कर चुके हैं।

अग्नि-4 की विशेषताएं..
1. यह सतह से सतह तक मार करने में सक्षम है।
2. अग्नि-4 में सटीक निशाना साधने के लिए रिंग लेजर गायरो बेस्ड इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम (RINS), माइक्रो नेविगेशन सिस्टम (MNS) लगे हुए हैं।
3. यह उड़ान के दौरान होने वाले अवरोधों के दौरान खुद को ठीक एवं दिशा निर्देशित कर सकती हैं।
4. अग्नि-4 1000 टन तक वॉरहेड ले जाने में कैपेबल है।
5. अग्नि-IV मिसाइल में दो इंजन लगे हैं। यह 20 मीटर लंबी और 17 टन भारी है।
6. इसे रोड मोबाइल लॉन्चर से दागा जा सकता है।

चीन की राजधानी बीजिंग अग्नि- 4 के दायरे में
दिल्ली से बीजिंग तक की दूरी 3,807 किलोमीटर है, जबकि यह मिसाइल 4000 किलोमीटर की दूरी तक हमला करने में सक्षम है। ऐसे में इस मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद चीन की राजधानी बीजिंग भी भारत के दायरे में आ गया है।

क्यों टेक्नोलॉजिकली एडवांस है अग्नि-5?
1. अग्नि-5 सतह से सतह पर मार करने वाली मीडियम से इंटरकॉन्टिनेंटल रेंज की मिसाइल है। 27 दिसंबर, 2016 को यह इस मिसाइल का चौथा टेस्ट था।
2. यह मिसाइल 5,000 किलोमीटर से अधिक तक मार करने में सक्षम है।
3. 17 मीटर लंबी और 2 मीटर चौड़ी इस मिसाइल का वजन करीब 50 टन है।
4. यह मिसाइल एक टन से अधिक वजन का परमाणु बम ले जाने में सक्षम है।
5. अग्नि-5 का नेविगेशन और गाइडेंस सिस्टम उसे खास बनाता है।
6. मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल (MIRV) टेक्नीक के इस्तेमाल से एकसाथ कई टारगेट पर वार कर सकेगी।
7. अग्नि में 85% स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
8. अग्नि-5 चीन, रूस, मलेशिया, इंडोनशिया और फिलीपींस तक टारगेट पर निशाना लगा सकती है।
9. यह अग्नि श्रृंखला की सबसे उन्नत मिसाइल है।

ये भी पढ़ें

image