
नई दिल्ली। कर्नाटक चुनाव की बिसात बिछ चुकी है। सभी राजनीतिक पार्टियों ने इस चुनाव को लेकर एड़ी-चोटी एक कर रखी है। खासकर कांग्रेस और भाजपा, जिनके बीच आमने-सामने का मुकाबला है। वहीं, इस चुनाव में भाजपा को शिकस्त देने के लिए देश की कई पार्टियां एक साथ आ गई है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में प्रचार-प्रसार करने का ऐलान किया है। हालांकि, इन दोनों ही पार्टियों ने कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है।
शरद पवार भी करेंगे कांग्रेस के लिए प्रचार-प्रसार
अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव के अलावा एनसीपी नेता शरद पवार भी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार-प्रसार करेंगे। इन तीनों दिग्गज नेताओं का नाम कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की संभावित लिस्ट में शामिल किया गया है। हालांकि, इस लिस्ट में कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी का नाम शामिल नहीं किया गया है।
राहुल गांदी और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अलग-अलग करेंगे प्रचार-प्रसार
अगामी 12 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव होने हैं। वोटिंग में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। लिहाजा, चुनाव में प्रचार-प्रसार के लिए कांग्रेस ने अलग रणनीति बनाई है। कांग्रेस के प्रभारी के सी वेणुगोपाल का कहना है कि मतदान में काफी कम समय बचा है। इसलिए, राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अलग-अलग प्रचार-प्रसार करेंगे। उन्होंन कहा आधे विधानसभा क्षेत्र को राहुल गांधी कवर करेंगे, जबकि आधे को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कवर करेंगे। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी 26 अप्रैल को उत्तर कन्नडा के इलाके में प्रचार-प्रसार करेंगे। इसके बाद 27 अप्रैल को कुर्ग और मंगलौर में राहुल गांधी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद राहुल 3 और 4 मई को गुलबर्गा और बंगलौर में चुनावी सभा करेंगे। गौरतलब है कि इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीचे सीधी लड़ाई है। दोनों ही पार्टियों ने इस सीट पर कब्जा जमाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इसलिए, कोई भी पार्टी प्रचार-प्रसार में कसर नहीं छोड़ना चाहती है।
Published on:
21 Apr 2018, 3:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.