7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आर्कटेक ने भारत में अपनी पहली ज्वाइंट वेंचर मैन्यूफैक्चरिंग ‘जैश एनर्जी’ की रखी आधारशिला, सोलर ट्रैकर की कीमतों को कम करना ‘पहली प्राथमिकता’

आर्कटेक ने भारत में अपने पहले ज्वाइंट वेंचर मैन्यूफैक्चरिंग की 'जैश एनर्जी' आधारशिला रखी, जिसके भव्य उद्घाटन का नई दिल्ली में एक आयोजन करके जश्न मनाया। इस जैश एनर्जी के निदेशक शैल शाह सहित कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने कंपनी के बिजनेस प्लान को शेयर किया।

2 min read
Google source verification
arctech-lays-the-foundation-stone-for-its-first-joint-venture-manufacturing-in-india-celebrates.jpg

Arctech lays the foundation stone for its first joint venture manufacturing in India, celebrates

दुनिया की अग्रणी ट्रैकिंग, रैकिंग और बीआईपीवी समाधान प्रदान करने वाली कंपनी 'आर्कटेक' (Arctech) ने भारत में अपनी पहली ज्वाइंट वेंचर मैन्यूफैक्चरिंग 'जैश एनर्जी' (Jash Energy) की आधारशिला रखी, जिसके उपलक्ष्य में नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के जरिए जश्न मनाया गया। इस कार्यक्रम में जैश एनर्जी के निदेशक शैल शाह, आर्कटेक कंपनी के पूर्वी एशिया और भारत के महाप्रबंधक गेल चेन, जैश एनर्जी के निदेशक व CEO अमित हेरेकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

आर्कटेक की ओर से बताया गया कि उन्होंने भारत में 2015 में अपना बिजनेस शुरू किया, जिसके बाद से भारतीय मार्केट में 3.5 गीगावाट सौर ट्रैकर्स सप्लाई किया। वहीं अब 'जैश एनर्जी' के साथ मिलकर 3 गीगावॉट का कारखाना खोला है। कंपनी का मुख्य उद्देश्य आने वाले समय में भारतीय ग्राहकों को कम दाम में सोलर ट्रैकर्स उपलब्ध कराना है।

सोलर ट्रैकर की कीमतों को कम करना हमारी 'पहली प्राथमिकता'
भारत में आर्कटेक के ज्वाइंट वेंचर मैन्यूफैक्चरिंग की CEO गेल चेन ने कहा है कि कंपनी ग्राहकों के लिए सौर ट्रैकर की कीमतों को कम करने और देश में बिजली की कम लागत को सक्षम करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता भारत के ग्राहकों के लिए हमारे सोलर ट्रैकर्स की कीमतों को कम करना है।

गुजरात के मुंद्रा में हैं 'जैश एनर्जी' की मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट
आर्कटेक के अनुसार जश एनर्जी की मैन्यूफैक्चरिंग फैक्ट्री गुजरात के मुंद्रा में 16 एकड़ से अधिक में फैली हुई है। यह स्वचालित उत्पादन लाइनों के साथ, आर्कटेक के मौजूदा चीनी विनिर्माण आधार पर तैयार किया गया है।

मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट तैयार करने में कोरोना महामारी का करना पड़ा सामना
जैश एनर्जी के निदेशक शैल शाह ने कहा कि “मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट बनाने के दौरान कोरोना महामारी प्रमुख चुनौती के रूप में सामने आया, जिसके कारण दुनिया भर में आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान आया। इसके कारण स्टील, सीमेंट और अन्य प्रोडक्टों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हो गई। इसलिए परियोजना को समय पर, बिना किसी लागत के पूरा करना हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती थी। मुझे आज खुशी है कि हमने ज्वाइंट वेंचर मैन्यूफैक्चरिंग की स्थापना कर ली है।