10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Arvind Kejriwal arrested in Delhi liquor Scam: ‘गलत और असंवैधानिक है अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी’, बोलीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी

Arvind Kejriwal Arrest: ED ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार कर लिया है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि वो इस्तीफा नहीं देंगे, सीएम बनेंगे रहेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
priyanka_gandhi_arvind_kejriwal_1.jpg

Arvind Kejriwal Arrest: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी की टीम ने आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार कर लिया है। ईडी की टीम उन्हें अपने साथ लेकर मुख्यमंत्री आवास से निकल चुकी है। अब इस मामले पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा, "चुनाव के चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल को इस तरह टार्गेट करना एकदम गलत और असंवैधानिक है। राजनीति का स्तर इस तरह से गिराना न प्रधानमंत्री जी को शोभा देता है, न उनकी सरकार को।"



अपने पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा, "अपने आलोचकों से चुनावी रणभूमि में उतरकर लड़िये, उनका डटकर मुक़ाबला करिए, उनकी नीतियों और कार्यशैली पर बेशक हमला करिए - यही लोकतंत्र होता है। मगर इस तरह देश की सारी संस्थाओं की ताकत का अपने राजनीतिक मक़सद को पूरा करने के लिए इस्तेमाल करना, दबाव डालकर उन्हें कमज़ोर करना लोकतंत्र के हर उसूल के ख़िलाफ़ है। देश के विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज़ कर दिये गये हैं, तमाम राजनीतिक दलों और उनके नेताओं पर ED, CBI, IT का दिन रात दबाव है, एक मुख्यमंत्री जेल में डलवा दिये गये हैं, अब दूसरे मुख्यमंत्री को भी जेल ले जाने की तैयारी हो रही है। ऐसा शर्मनाक दृश्य भारत के स्वतंत्र इतिहास में पहली बार देखने को मिल रहा है।"