16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

180 नहीं 500 महिलाओं को फंसाया, अयान से बड़ा निकला आनंद, दिल्ली पुलिस ने हनीट्रैप और रोमांस स्कैम का किया पर्दाफाश

Dating App Fraud India: दिल्ली पुलिस ने 500 महिलाओं से ठगी करने वाले आनंद कुमार को बंगाल से गिरफ्तार किया। आरोपी डेटिंग एप्स पर डॉक्टर और प्रोड्यूसर बनकर महिलाओं को हनीट्रैप में फंसाता था।

2 min read
Google source verification
Delhi Police busts honeytrap and romance scam

दिल्ली पुलिस ने हनीट्रैप और रोमांस स्कैम का किया पर्दाफाश

Delhi Cyber Police Arrest: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के साइबर थाना पुलिस ने एक ऐसे हाई-प्रोफाइल ठग को गिरफ्तार किया है, जिसने डिजिटल दुनिया में ‘हनीट्रैप’ और ‘रोमांस स्कैम’ का बड़ा जाल बिछा रखा था। महाराष्ट्र में अयान ने 180 महिलाओं को अपने झांसे में लिया था, तो वहीं पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के रहने वाले 35 वर्षीय आनंद कुमार ने फर्जी पहचान के सहारे देशभर में लगभग 500 महिलाओं को फंसाकर करीब 2 करोड़ रुपए की ठगी की।

आपको बता दें कि इस मामले में पुलिस को छानबीन में पता चला है कि आनंद डेटिंग एप्स और मैट्रिमोनियल साइट्स पर 'वैभव अरोड़ा' जैसे फर्जी नामों से सक्रिय था। वह महिलाओं को प्रभावित करने के लिए खुद को कभी बड़ा डॉक्टर, कभी सफल बिजनेसमैन तो कभी फिल्म प्रोड्यूसर बताता था। वह पहले महिलाओं से भावनात्मक रिश्ता जोड़ता, फिर शादी का झांसा देकर उन्हें अपने जाल में पूरी तरह फंसा लेता था।

ठगी के लिए खुद को ही बता दिया 'मृत'

इस गिरोह का पर्दाफाश तब हुआ जब एक महिला ने 7 लाख रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज कराई। आरोपी ने पीड़िता से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और फिर व्हाट्सएप पर नजदीकियां बढ़ाईं। भरोसा जीतने के बाद उसने मेडिकल इमरजेंसी और बिजनेस में घाटे का बहाना बनाकर पैसे ऐंठना शुरू किया। हद तो तब हो गई जब पीड़िता ने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने खुद का सिम बंद कर लिया और दूसरे नंबर से यह झूठ फैला दिया कि 'वैभव' (उसका फर्जी किरदार) की मौत हो चुकी है।

हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का कॉकटेल

आनंद कुमार सिर्फ पैसे ठगने तक सीमित नहीं था। पुलिस के मुताबिक, वह कई महिलाओं से उनके निजी फोटो और वीडियो हासिल कर लेता था। बाद में वह इन वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल करता और मोटी रकम वसूलता था। पहचान छिपाने के लिए वह लगातार अपने मोबाइल और सिम कार्ड बदलता रहता था।

डिजिटल फुटप्रिंट्स से धरा गया आरोपी

एसीपी साइबर सेल की टीम ने जब बैंक ट्रांजैक्शन और सोशल मीडिया अकाउंट्स का तकनीकी विश्लेषण किया, तो आरोपी की लोकेशन पश्चिम बंगाल में मिली। पुलिस ने वहां छापेमारी कर उसे धर दबोचा। आरोपी के पास से 4 स्मार्टफोन, 8 सिम कार्ड और ठगी के पैसों से खरीदे गए सोने के गहने बरामद हुए हैं। पुलिस को शक है कि इस बड़े नेटवर्क में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं।