16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेहोश प्रेमिका को मृत समझा, आहत प्रेमी का चौंकाने वाला कदम… होश में आते ही युवती रह गई सन्न

Kalkaji guest house suicide case: कालकाजी के एक गेस्ट हाउस में युवक की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रेमिका के बेहोश होने पर उसने उसे मृत समझ लिया और डर में आत्महत्या कर ली। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हर एंगल से जांच जारी है।

2 min read
Google source verification
kalkaji guest house suicide case delhi lover misunderstanding death

प्रतीकात्मक तस्वीर

Kalkaji guest house suicide case: दिल्ली के कालकाजी इलाके के एक गेस्ट हाउस से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां दिल्ली में बदरपुर के रहने वाले 28 साल के जावेद का शव संदिग्ध हालत में मिला। जानकारी के अनुसार, वह वहां अपनी प्रेमिका के साथ गया था। शुरुआत में यह मामला सिर्फ आत्महत्या का केस लग रहा था और इसके पीछे का कारण रहस्य था। लेकिन पूछताछ के दौरान बात सामने आई कि जावेद ने आत्महत्या सिर्फ एक गलतफहमी के चलते की। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बेहोशी को समझ लिया मौत

पुलिस की जांच में पता चला कि घटना से पहले युवक और उसकी प्रेमिका के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों ने नशा भी किया था, जिससे मामला और बिगड़ गया। झगड़े के दौरान अचानक लड़की बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। लड़की को इस हालत में देखकर जावेद घबरा गया और उसे लगा कि उसकी मौत हो गई है। इसी डर और घबराहट में उसने बिना सोचे-समझे पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। एक छोटी सी गलतफहमी ने उसकी जिंदगी खत्म कर दी।

होश आने पर सामने था खौफनाक दृश्य

कुछ देर बाद जब लड़की को होश आया, तो उसने देखा कि जावेद पंखे से लटका हुआ है। यह देखकर वह बहुत डर गई और जोर-जोर से रोने और चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर गेस्ट हाउस के कर्मचारी तुरंत कमरे में आए और यह सब देखकर हैरान रह गए। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

फोरेंसिक जांच जारी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जरूरी सबूत जुटाए। कमरे और आसपास की जगह की अच्छे से जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं लड़की को पूछताछ के लिए साथ ले जाया गया है और उसका बयान लिया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से हर एंगल से जांच कर रही है।