5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी नेता सैयद शहाबुद्दीन का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली आखिरी सांस

सैयद शहाबुद्दीन ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस -ए- मुशावरात के अध्यक्ष के तौर पर और कई अन्य मुस्लिम संस्थाओं के हिस्सा भी रह चुके थे।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Punit Kumar

Mar 04, 2017

syed shahabuddin

syed shahabuddin

देश के पूर्व सांसद और ऑल इंडिया बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के नेता रहे सैयद शहाबुद्दीन का शनिवार को सुबह नोएडा के एक अस्पताल निधन हो गया। काफी दिनों से बीमार चल रहे सैयद शहाबुद्दीन का यहां के अस्पताल में इलाज चल रहा था। साल 1979 से 1996 तक सांसद रह चुके सैयद शहाबुद्दीन विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव भी रह चुके थे।

रिटायर्ड आईएफएस रह चुके सैयद शहाबुद्दीन का जन्म 4 नवम्बर 1935 में झारखंड के रांची में सैयद निजामुद्दीन और सकीना बानो के घर हुआ था। इसके साथ ही वह झारखण्ड के रांची शहर से एक गद्दावर नेता थे, वह तीन बार 1979-1996 में सांसद रह चुके हैं, सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट भी रह चुके हैं, सैयद शहाबुद्दीन बाबरी मस्जिद विध्वंस के विपक्षी भी थे।

सैयद शाहबुद्दीन ने एक राजनयिक, एक राजदूत और एक राजनेता के रूप में कार्य किया है। एक राजनेता के रूप में अपने समय के दौरान, शहाबुद्दीन विदेश मंत्रालय में दक्षिण पूर्व एशिया, हिंद महासागर और प्रशांत के प्रभारी संयुक्त सचिव थे। उन्होंने 1989 में इंसाफ पार्टी की स्थापना की थी।

16 नवंबर 2012 को सैयद शहाबुद्दीन ने नरेंद्र मोदी को मुस्लिम वोटरों से सम्बंधित एक पत्र भी लिखा था। वे ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस -ए- मुशावरात के अध्यक्ष के तौर पर और कई अन्य मुस्लिम संस्थाओं के हिस्सा भी रह चुके थे।

ये भी पढ़ें

image