
photo ani
Eid Ul-Adha Bakrid 2026: बकरीद के त्योहार के लिए हर जगह जश्न का माहौल है। इसी के साथ राजधानी दिल्ली के पुराने बाजारों में इन दिनों एक जबरदस्त रौनक दिखाई दे रही है। मस्जिद, मीना बाजार, सीलमपुर के साथ ही आसपास के इलाकों मेें बकरों की खरीदारी के लिए लोगों में होड़ लगी हुई है। इस बार बाजार में सलमान, शाहरूख और धुरंधर नाम के बकरे सबकी पहली पसंद बने हुए हैं। सबसे खास बात ये है कि खरीदारों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा धुरंधर की बनी हुई है, जिसकी अपनी ऊंचाई, वजन और आकर्षक अंदाज से सलमान और शाहरुख को भी पीछे छोड़ दिया है।
सीलमपुर बाजार के दुकानदार नादिम ने बताया कि धुरंधर नाम का बकरा लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। धुरंधर को देखने के लिए भारी भीड़ बाजार में लग रही है। हर कोई धुरंधर को पसंद कर रहा है। कई खरीदार इसके साथ तस्वीरें खीचा रहे हैं, जबकि बच्चे भी इसे देखने को लेकर काफी उत्साहित और खुश नजर आ रहे हैं। दुकानदार ने बताया कि इस खास बकरे की कीमत एक लाख रुपए के आसपास पहुंच गई है। वहीं सलमान और शाहरुख की कीमत भी 70 से 80 हजार रुपए तक बताई जा रही है।
बाजार में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से लाए गए बकरे सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। व्यापारियों का कहना हैं कि इस बार बड़ी साइज और खास नस्ल के बकरों को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। शाम होते ही मीना बाजार और जामा मस्जिद इलाके में खरीदारों की भीड़ बढ़ जाती है, जिससे पूरा इलाका मेले जैसा माहौल दिखाई देता है।
दुकानदारों का कहना है कि 28 मई को बकरीद होने के कारण अभी से लोगों ने बकरों को बुक करवाना शुरू कर दिया है। चारे और परिवहन खर्च महंगाई होने के बावजूद भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ है। लोग अपने बजट के हिसाब से छोटे और बड़े दोनों तरह के बकरे खरीद रहे हैं।
त्योहार को देखते हुए बाजारों में सुरक्षा और साफ-सफाई का खास ध्यान दिया जा रहा हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार देखरेख कर रही हैं जिसकी त्योहार का माहौल शांतिपूर्ण तरीके से खत्म हो। बाजारों में इन दिनों बकरीद का उत्साह जबदस्त तरीके से देखने को मिल रहा है।
Published on:
26 May 2026 06:14 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
