
DU Blast warning
Delhi University: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) का प्रतिष्ठित रामजस कॉलेज सोमवार को उस वक्त छावनी में तब्दील हो गया, जब कॉलेज प्रशासन को एक सनसनीखेज धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। इस ईमेल में दावा किया गया कि कॉलेज परिसर के भीतर 13 बम लगाए गए हैं, जिनमें दोपहर 12:50 बजे तक विस्फोट हो सकता है। इसके साथ ही मेल में यह भी लिखा गया है कि यूनिवर्सिटी से केवल मुसलमान छात्रों को बाहर निकाल दो। वहीं, धमकी के बाद पूरे कैंपस में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में सुरक्षा एजेंसियों को सूचित किया गया।
ईमेल भेजने वाले ने न केवल विस्फोट की धमकी दी, बल्कि संदेश में बेहद आपत्तिजनक और सांप्रदायिक भाषा का भी प्रयोग किया। मेल में लिखा गया कि 'केवल मुस्लिम छात्रों को ही बाहर निकाला जाए', जिसने मामले को और अधिक गंभीर और संवेदनशील बना दिया है। इसके अलावा, संदेश में एक विशिष्ट व्यक्ति को निशाना बनाने और उसकी क्रूरता से हत्या करने की भी धमकी दी गई है।
धमकी भरे इस मेल में 'Order of 9 Angles (O9A)' नामक एक संदिग्ध संगठन का नाम लिखा गया है। सुरक्षा एजेंसियां और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इस नाम के पीछे की साजिश की गहराई से जांच कर रही हैं। साइबर टीम को मेल के आईपी एड्रेस और ओरिजिन का पता लगाने के काम में लगाया गया है ताकि भेजने वाले की पहचान की जा सके।
दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए दिल्ली विधानसभा और उसके पास स्थित मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की सनसनीखेज धमकी मिली थी। यह धमकी भरा ईमेल ठीक उस वक्त आया जब कुछ ही घंटों बाद विधानसभा में दिल्ली का बजट 2026-27 पेश किया जाना था। इस घटना के बाद राजधानी के उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में बजट सत्र की सुरक्षा व्यवस्था को कई गुना बढ़ा दिया गया था। जानकारी के अनुसार, यह धमकी भरा संदेश दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष के आधिकारिक ईमेल आईडी पर प्राप्त हुआ था। ईमेल की सामग्री बेहद गंभीर थी, जिसमें न केवल परिसर में विस्फोट करने की बात कही गई थी, बल्कि प्रधानमंत्री और देश के कई अन्य दिग्गज राजनेताओं के नामों का भी उल्लेख किया गया था।
Updated on:
06 Apr 2026 12:55 pm
Published on:
06 Apr 2026 12:49 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
