कार की चपेट में आकर अजीतपाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि प्रेमिका आकांक्षा, राजस्थान के झुंझुनू जिले के बुढ़ाना गांव निवासी संदीप और सुरेंद्र निवासी अज्ञात गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान ढाबे में बैठे लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और अजीतपाल का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों का इलाज हापुड़ के गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में जारी है।