1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chanakya Neeti – इन गुण वाले लोगों को होती है धन की प्राप्ति

Chanakya Neeti - चाणक्य नीति यह बताती है कि किन लोगों को उनके गुणों के कारण अपार धन मिलता है।

2 min read
Google source verification
Chanakya Neeti - इन गुण वाले लोगों को होती है धन की प्राप्ति

Chanakya Neeti - इन गुण वाले लोगों को होती है धन की प्राप्ति

Chanakya Neeti - आचार्य चाणक्य को इतिहास के सर्वश्रेष्ठ बुद्धिजीवियों में से एक माना जाता है। कहा जाता है कि आचार्य चाणक्य एक महान विद्वान, कुशल राजनीतिज्ञ और एक सफल अर्थशास्त्री थे। समाजशास्त्री और अर्थशास्त्री चाणक्य ने चाणक्य नीति में कई ऐसी बातों का उल्लेख किया है, जो आज भी लोगो को जीवन जीने का सही तरीका सिखा रही है। कहा जाता है कि चाणक्य को सभी विषयों का गहरा ज्ञान था। चाणक्य नीति यह भी बताती है कि किन लोगों को उनके गुणों के कारण अपार धन मिलता है।

जिनके मन में दया है - चाणक्य नीति में बताया गया है कि जिन लोगों के मन में दया का भाव होता है, वे मन के बहुत सच्चे होते हैं। ऐसा माना जाता है कि उनके सच्चे मन के कारण उन्हें मां महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। ऐसा कहा जाता है कि ऐसे लोगों को दैवीय कृपा से धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

निश्चयात्मक लोग - आचार्य चाणक्य का कहना है कि जो लोग मजबूत होने के लिए दृढ़ होते हैं, उनपर देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा होती हैं। ऐसे लोग अपने मजबूत इरादों से हर मुकाम को हासिल करते हैं। कहते हैं पक्के इरादे वालों का रास्ता भी साफ होता है. अगर ऐसे लोगों को रास्ते में हजारों बाधाएं आती हैं, तो उनके इरादों की ताकत नहीं टूटती है।

ईमानदार लोग - कहा जाता है कि जो लोग अपने काम में ईमानदारी बरतते हैं, उन्हें कभी भी पैसों की कमी नहीं देखनी पड़ती है. कहा जाता है कि उनकी ईमानदारी उन्हें सफलता और जीत की ओर ले जाती है। कहा जाता है कि ईमानदारी से काम करने वाला व्यक्ति सभी का चहेता होता है।

मेहनत करने वाले लोग – आचार्य चाणक्य बताते हैं कि मेहनत करने वाले लोगों के पास कभी भी पैसों की कमी नहीं होती, ऐसे लोगों में भी अपनी मेहनत से किस्मत बदलने का जज्बा होता है। ऐसा माना जाता है कि आचार्य चाणक्य मेहनती लोगों को पसंद करते थे। वह उन लोगों को पसंद करते थे जो अपनी मेहनत पर विश्वास करते हैं।

Story Loader