नई दिल्ली

खेल खेल में अभिनय के गुर सीख रहे बच्चे

- कार्यशालाओं एवं शिविरों में करीब 500 बच्चे ले रहे हैं प्रशिक्षण

less than 1 minute read
Jun 13, 2023
खेल खेल में अभिनय के गुर सीख रहे बच्चे

नई दिल्ली। उड़ान-द सेंटर आफ थियेटर आर्ट एंड चाइल्ड डवलपमेंट और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में दिल्ली के विभिन्न भागों में आयोजित किए जा रहे बाल रंगमंच प्रशिक्षण शिविरों में बच्चे खेल-खेल में अभिनय के गुर सीख रहे हैं। मौज मस्ती के बीच बच्चों को रंगमंच की विभिन्न विधाओं के प्रशिक्षण साथ जीवन को जीने की कला भी सिखाई जा रही है।

उडान के निदेशक संजय टुटेजा के अनुसार इन कार्यशालाओं एवं शिविरों में करीब 500 बच्चे प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनमें लगभग 50 बच्चे झुग्गी झौपड़ियों के हैं। संस्था ने दिल्ली के आधा दर्जन स्थानों सहित देश में कुल दस जगहों पर प्रशिक्षण शिविर लगाए हैं। इनमें बच्चों में एकाग्रता, आत्मविश्वास, भाषण कला, ग्राह्य क्षमता विकसित किए जाने के साथ उन्हें मंच पर प्रदर्शन की बारीकियां सिखाई जा रही है। यह पूरा प्रशिक्षण खेल-खेल में दिया जाता है ताकि बच्चों के लिए प्रशिक्षण कोई बोझ ना हो और वे गर्मी की छुट्टियों में अपनी मौलिक प्रतिभा को विकसित कर सकें।

एलीना का फिल्म के लिए चयन

प्रशिक्षण ले रही 10 वर्षीय बच्ची एलीना का चयन कार्यशाला के दौरान ही एक फिल्म के लिए हुआ है। मुंबई के कुछ अन्य फिल्म निर्माताओं ने भी इन कार्यशालाओं में प्रशिक्षण ले रहे बच्चोंं के आडिशन लिये हैं। टुटेजा के मार्गदर्शन में एनएसडी से पास आउट कृष्णा राजपूत, सागर वशिष्ठ, वरिष्ठ रंगकर्मी डायना ओमेन, भारतेंदु नाट्य अकादमी से प्रशिक्षित योगेश पंवार व प्रभात सेंगर सहित कई कलाकार बच्चों को ट्रैंड कर रहे हैं।

Published on:
13 Jun 2023 07:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर