21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूलों के निरीक्षण के लिए आशुतोष रांका फिर तैयार, जयपुर में हमले के बाद CJP का बड़ा ऐलान

Ashutosh Ranka CJP statement: जयपुर में जर्जर स्कूलों के निरीक्षण के दौरान CJP टीम पर हमले के बाद आशुतोष रांका का बड़ा बयान। उन्होंने कहा- डरकर पीछे नहीं हटेंगे, राजस्थान में स्कूलों का सुधार अभियान जारी रहेगा।
2 min read
Google source verification
Ashutosh Ranka CJP statement

जयपुर में हमले के बाद CJP का बड़ा ऐलान

Ashutosh Ranka CJP statement: राजस्थान की राजधानी जयपुर में जर्जर सरकारी स्कूलों के निरीक्षण के दौरान हुए हिंसक हमले के बावजूद कॉकरोच जनता पार्टी पीछे हटने को तैयार नहीं है। इस जानलेवा हमले के बाद CJP के राजस्थान संयोजक आशुतोष रांका ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि डरकर कदम पीछे नहीं खींचे जाएंगे और स्कूलों में सुधार व शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत उजागर करने के लिए निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा।

जयपुर में निरीक्षण के दौरान CJP टीम पर हुआ था हमला

उल्लेखनीय है कि हाल ही में CJP की एक विशेष टीम जयपुर के रामपुरा-कंवरपुरा इलाके में स्थित जर्जर सरकारी स्कूल का ऑडिट और निरीक्षण करने पहुंची थी। टीम का उद्देश्य बदहाल पड़ी स्कूल बिल्डिंग और विद्यार्थियों की सुरक्षा स्थिति का जायजा लेना था।
निरीक्षण के दौरान असामाजिक तत्वों और ग्रामीणों के एक गुट ने अचानक CJP कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। इस दौरान टीम के सदस्यों के साथ ना सिर्फ बदसलूकी और मारपीट की गई, बल्कि निरीक्षण कार्य को रोकने का भी प्रयास किया गया। घटना के बाद राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली थी।

बच्चों की सुरक्षा के लिए जारी रहेगा अभियान- आशुतोष रांका

हमले के बावजूद CJP के प्रांतीय संयोजक आशुतोष रांका ने साफ कर दिया है कि संगठन राज्य के दूर-दराज के इलाकों में चल रहे जर्जर स्कूलों के मुद्दे को उठाता रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों की खस्ताहाल इमारतें और सुविधाओं का अभाव नन्हे बच्चों की जिंदगी के लिए खतरा बना हुआ है। किसी भी तरह के दबाव या हमले के आगे झुके बिना स्कूलों का ऑडिट और निरीक्षण अभियान पूरी निडरता के साथ जारी रहेगा, ताकि प्रशासन और सरकार तक सही रिपोर्ट पहुंच सके।

अभिजीत दीपके ने भी दी चेतावनी

वहीं, CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी इस घटना को लेकर एक्स पर पोस्ट कर राजस्थान सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर इस दौरान स्कूल की मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ और हमले के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वह खुद जयपुर पहुंचेंगे। अभिजीत ने चेतावनी दी कि अगर तय समय सीमा के भीतर सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो राजस्थान में बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।