3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार में क्यों बढ़ रहा क्राइम रेट, सीएम नीतीश कुमार ने खुद बताई वजह

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में बढ़ रहे अपराध की वजह बताई है। सीएम का कहना है कि जमीन से जुड़े विवादों के चलते राज्य में अपराध बढ़ रहा है। इस दौरान सीएम ने ऐसे मामलों से निपटने के लिए निर्देश भी दिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 5 Nov 2021, 11:16 PM IST

cm nitish kumar says crime rate is rising because of land dispute

cm nitish kumar says crime rate is rising because of land dispute

नई दिल्ली। पुलिस की तमाम प्रयासों के बावजूद बिहार में क्राइम रेट लगातार बढ़ रहा है। अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद राज्य में बढ़ते क्राइम रेट की वजह बताई है। सीएम नीतीश कुमार ने बताया कि राज्य में बढ़ते अपराध की वजह जमीन विवाद है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मानते हैं कि बिहार में जो क्राइम की घटनाएं होती हैं, उनमें से लगभग 60 प्रतिशत घटनाएं जमीन विवाद से जुड़ी होती हैं।

जमीन को लेकर हो रहा ज्यादा विवाद
सीएम ने राजस्व भूमि सुधार विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों से यह बात कही। नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य की आबादी ज्यादा है और क्षेत्रफल कम है। यही वजह है कि यहां की परिस्थिति देश के दूसरे राज्यों से अलग है, जिसके कारण जमीन को लेकर लोगों के बीच ज्यादा विवाद होता है। हालांकि बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सीएम नीतीश कुमार ने राजस्व भूमि सुधार विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक बुलाई है। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों से पहले विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की पूरी जानकारी ली।

इस बैठक में मौजूद अधिकारियों ने सीएम को बताया कि इस वक्त राजस्व भूमि सुधार विभाग स्पेशल सर्वे फेज पर काम कर रहा है, यह सर्व कई जिलों में चल रहा है, जो दिसम्बर 2023 तक खत्म हो जाएगा। इसमें विभाग की तरफ से चलाए जा रहे विभिन्न ऑन लाइन सर्विसेज का काम भी तेजी से चल रहा है।

यह भी पढ़ें:राहुल गांधी का सरकार पर हमला, धर्म और जाति के नाम पर देश को बांटना बंद करो

इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को भूमि विवाद से निबटने के लिए कई निर्देश दिए। सीएम ने ये भी निर्देश दिया कि भूमि विवाद की समस्याओं के निराकरण के लिए होने वाली अधिकारिक बैठकों में नई तकनीक का उपयोग करे, ताकि कोई भी समस्या हो तो इसका समाधान उच्च तकनीक के माध्यम से हल हो सके।

विभाग से इसकी मॉनिटरिंग भी की जाए, ताकि कोई भी समस्या ना रहे। इसके साथ ही 15 दिन में एक दिन SDPO और SDO तथा महीना में एक दिन DM और SP बैठक कर समस्याओं का निराकरण करे। जिससे इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़