30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा: 150 दिन,12 राज्य, 35 हजार किलोमीटर

Congress: कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा कन्याकुमारी (Kanyakumari) से कश्मीर (Kashmir) तक करीब 12 राज्यों और दो केन्द्र शासित प्रदेशों से होते हुए करीब 150 दिन में 3500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा को लेकर बनाई गई कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने कहा कि देश के हालात को देखते हुए इस पदयात्रा को 2 अक्टूबर से पहले करने पर विचार चल रहा है।

2 min read
Google source verification
12_3.jpg

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो कमेटी के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह व पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने पत्रकार वार्ता की। दिग्विजय सिंह ने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा के क्रियान्वयन की योजना को लेकर आज प्रदेश कांग्रेस समितियों (पीसीसीज) और फ्रंटल संगठनों के सभी अध्यक्षों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उदयपुर के नव संकल्प चिंतन शिविर के दौरान यह घोषणा की गई थी कि भारत जोड़ो यात्रा 2 अक्टूबर को शुरू होगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार व भाजपा ने हमारे लोकतंत्र, हमारे देश के संविधान, राष्ट्र की संस्थाओं और हमारे समाज के सामाजिक ताने-बाने पर बार-बार और उग्र रुप से हमला किया है। इसलिए कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा को निर्धारित तिथि से पहले शुरू करने की संभावनाओं पर विचार कर रही है। यदि ऐसा होता है, तो जैसे ही प्रदेश कांग्रेस समितियां अपनी तैयारियों के संबंध में प्रत्युत्तर देंगी, वैसे ही यात्रा को आरंभ करने की तिथि की घोषणा कर दी जाएगी।


हर प्रदेश में एक बड़ी रैली

दिग्विजय सिंह ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा लगभग 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होते हुए करीबन 3500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह सारी दूरी पदयात्रा के रुप में तय की जाएगी। इस पदयात्रा में कांग्रेस पार्टी का पूरा नेतृत्व और कार्यकर्ता भाग लेंगे। देश के कोने-कोने से कई अन्य यात्राएं इस पदयात्रा में शामिल होंगी। यात्रा के मार्ग का विशिष्ट विवरण की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी। जिन प्रदेशों से यह यात्रा गुजरेगी, वहां एक बड़ी रैली भी होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समान विचारधारा वाले राजनीतिक दलों, नागरिक समाज समूहों, व्यापारिक और व्यावसायिक संघों और उपरोक्त उद्देश्यों के प्रति प्रतिबद्ध सभी भारतीयों से अपील करती है कि वे सब एकजुट होकर इस भारत जोड़ो यात्रा में उत्साहपूर्वक शामिल हों।

देश को एकसूत्र में बांधने का आंदोलन
जयराम रमेश ने कहा कि आजादी के 75 वर्षों के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उन सभी को कोटिश: श्रद्धांजलि अर्पित करती है, जिन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध भारत की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। आज, जबकि नफरत की राजनीति को उन लोगों द्वारा बढ़ाया जा रहा है, जिन्होंने कभी भी देश के स्वतंत्रता आंदोलन में भाग नहीं लिया। जिनकी विचारधारा के परिणाम स्वरुप राष्ट्रपिता की हत्या हुई। इन परिस्थितियों में भारत जोड़ो यात्रा उन सभी भारतीयों को एकसूत्र में बांधने का एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग