
मौजूदा समय में रूढ़िवादिता को चुनौती देते हुए महिलाएं सफलता से आगे बढ़ रही हैं। घर-आंगन तक कैद रहने वाली महिलाएं देश के अर्थतंत्र को मजबूत बनाने में अब महिलाएं भी उल्लेखनीय भूमिका निभा रही है। ऐसी ही एक सशक्त महिला उद्यमी हैं शिखा बेगवानी, जिन्होंने कान फिल्म फेस्टिवल के फूड पार्टनर कोजी बॉक्स को भारत में लॉन्च किया है। शिखा बेगवानी ने अपने कौशल, अनुभव, नवीनतम प्रयोग और दूरदर्शी दृष्टिकोण के साथ भारत में ओफेलिया, मीटे, कोज़ी बॉक्स और टॉय रूम क्लब जैसे ब्रान्ड की शुरुआत कर होटल और रेस्तरां क्षेत्र को एक नई पहचान दी है।
कोरोना महामारी ने देश में लगभग सभी उद्योगों की कमर तोड़ दी थी। लेकिन अब सभी उद्योगों में तेजी देखने को मिल रही है। शिखा बेगवानी इस तेजी का लाभ उठाते हुए भारतीय रेस्तरां उद्योग में कामयाबी का सफर तय कर रही हैं। एक समृद्ध और व्यवसायी मारवाड़ी परिवार से आने वाली शिखा ने अपनी क्षमता और कौशल से अलग पहचान बनाई है।
नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में एक पांच सितारा होटल में प्रसिद्ध तुर्की रेस्तरां ओफेलिया की शुरुआत कर शिखा बेगवानी ने आतिथ्य उद्योग में कदम रखा। ओफेलिया एक ऐसा रेस्तरां है जहां लोगों को खुशनुमा माहौल के साथ शानदार तुर्की भोजन और उसके जायके का अनुभव मिलता है। यहां का इंटीरियर और डिजाइन भी यहां आए हुए लोगों को बहुत आकर्षित करता है। ओफेलिया भोजन के साथ साथ हर तरह से ग्लैमर से भरपूर है।
फिर कोरोना महामारी के शुरुआती दिनों में कुछ नया करने के प्रयास के साथ शिखा बेगवानी ने आशिता बैजल और सुशांत सिंह के साथ मिलकर मीटे की स्थापना की थी। मीटे एक ऐसा बेकरी ब्रांड है जो लाजवाब, स्वादिष्ट और नये इनोवेशन के साथ फूड उपलब्ध कराता है। जहां बहुत ही सावधानीपूर्वक और बारीकियों के साथ बेकरी प्रोडक्ट्स तैयार किये जाते है। यहां लोग कुकिंग आर्ट का अनुभव करते है।
जीन बर्नार्ड से पार्टनरशिप कर कोजी बॉक्स को किया लॉन्च
इसके बाद शिखा ने अपने बिजनेस स्किल के आधार पर दिल्ली में कोज़ी बॉक्स की शरुआत की। कोज़ी बॉक्स एक एक विशाल और गतिशील रेस्तरां है जो दिल्ली के वन गोल्डन माइल में स्थित है। शिखा बेगवानी और उनके पति ने कान फिल्म फेस्टिवल के आधिकारिक फूड पार्टनर कोज़ी बॉक्स को दिल्ली लाने के लिए जीन बर्नार्ड के साथ पार्टनरशिप की। और इस प्रतिष्ठित रेस्तरां की पहली ब्रांच को दिल्ली में लॉन्च किया।
7500 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैला हुआ है कोज़ी बॉक्स
कोज़ी बॉक्स में लोगों को स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन के साथ शांत वातावरण का अनुभव होता है। 7500 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैले हुए इस रेस्तरां में एक आकर्षक जेड-टाइल वाला आँगन है, जो सूरज की किरणों, प्राकृतिक वातावरण और सूर्यास्त के शानदार रंग से सुसज्जित है। यहां, बैठने की व्यवस्था भी शानदार और आरामदायक की है।
यहां खुली जगह में प्राकृतिक सौंदर्य को पेश करती सजावट के बीच भोजन कर लोगों को एक विशेष अनुभति होती है। निपुण शेफ और मिक्सोलॉजिस्ट एक वैश्विक मेनू पेश करते हैं, जो भूमध्यसागरीय, यूरोपीय, ओरिएंटल और आधुनिक भारतीय व्यंजनों का विकल्प देते है। उत्कृष्ट संगीत और स्वादिष्ट भोजन आरामदायक अनुभव प्रदान करते है।
चंडीगढ़ और लंदन में टॉय रूम नाइट क्लब शुरू करने की योजना
लंदन, ब्रिटेन में रहने के दौरान शिखा ने टॉय रूम क्लब को देखा। यह एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित और हाई-एंड नाइट क्लब है, जिसमें दुनिया भर से ए-सूची की मशहूर हस्तियां (लियोनार्डो डिकैप्रियो, ड्रेक और जेसी जे) सहित अन्य सितारें लगातार जाते है। इसके जीवंत, ऊर्जावान और सरल वातावरण ने शिखा बेगवानी का भी ध्यान आकर्षित किया। इससे प्रभावित होकर शिखा ने दिल्ली में एरोसिटी के एलॉफ्ट होटल में टॉय रूम क्लब की शुरुआत की।
शिखा की सीख- खुद को समर्पित कर पूरा करें हर काम
इसकी सफलता के तीन साल बाद मुंबई के सांताक्रूज में ग्रैंड हयात में भी एक और टॉय रूम नाइट क्लब की शुरूआत की। अब वह वह चंडीगढ़ और लंदन में भी टॉय रूम नाइट क्लब की शुरुआत करने वाली है। शिखा बेगवानी का कहना है कि, समर्थन मांगने या बाहरी कारकों पर भरोसा करने के बजाय, जो काम हाथ में है उसके लिए खुद को समर्पित करें और चीजों को पूरा करें।
Published on:
24 Jun 2023 11:36 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
