4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाय काटने की चल रही थी तैयारी, अचानक पहुंच गई पुलिस…

मुठभेड़ के दौरान जैसे ही एक तस्कर को गोली लगी तो इसके तीन साथी खबरा गए और अपने साथी को घायल छोड़कर भाग गए। बाद में पुलिस ने इसे अस्पताल भर्ती कराया।

2 min read
Google source verification
Crime

एनकाउंटर के बाद घायल आरोपी को अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी ( फोटो स्रोत मेरठ पुलिस)

Crime तस्कर पैर बांधकर गाय को काटने की तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक पुलिस की टीम पहुंच गई। इसके बाद दोनों ओर से गोलियां चलने लगी। इस फायरिंग में एक तस्कर के पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा। गोली लगते ही इसके साथी इसे छोड़कर भाग गए। बाद ने इसने सरेंडर किया तो पुलिसकर्मी इसे लेकर अस्पताल पहुंचे। इस तरह पुलिस टीम ने गाय को बचा लिया।

फिल्मी कहानी नहीं ( Crime ) मुठभेड़ है

यह किसी हिंदी फिल्म की कहानी नहीं बल्कि मेरठ में हुई पुलिस और तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ की घटना है। मेरठ पुलिस ने गश्त कर रही थी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि एक गैंग गाय को काटने की तैयारी कर रहा है। गाय को पास वाले जंगल में रखा हुआ है और उसके पैर बांधकर कटान की तैयारी मे हैं। इस सूचना पर तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार पुलिस टीम को देखते ही तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाब में फायरिंग की गई। इस फायरिंग में एक तस्कर के पैर में गोली लगी। गोली लगते ही इसके साथी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक जिंदा गाय, एक बिना नंबर प्लेट की स्कूटी और तेज धार के कुछ हथियार बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि मुठभेड़ में घायल हए आरोपी तस्कर को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

तस्कर को गोली लगी तो भाग गए साथी

एसपी देहात ने बताया कि यह घटना थाना सरूरपुर क्षेत्र की है। सरूरपुर थाना पुलिस हर्रा मोड़ के पास चेकिंग कर रही थी। यहीं पुलिस टीम को सूचना मिली कि कुछ तस्कर देखे गए हैं। इसके बाद हुई फायरिंग में एक तस्कर के पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा भाग नहीं सका। इसके साथी पुलिस के नजदीक आने से पहले ही फरार हो गए। घायल तस्कर ने अपना नाम आवेश पुत्र अनीस बताया है। पुलिस का कहना है कि अब इसके फरार साथियों की भी तलाश की जा रही है। जल्द उन्हे भी पकड़ लिया जाएगा। आवेश ने पूछताछ में उनके नाम बता दिए हैं। नाम और पहचान के आधार पर पुलिस इसके फरार साथियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

Story Loader