3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गन्नें के खेत में चल रही थी हथियारों की फैक्ट्री! अचानक पहुंच गई पुलिस

पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि अपने खर्चों के लिए हथियार बनाते थे। अब चुनाव आने वाले थे इसलिए स्टॉक तैयार कर रहे थे।

2 min read
Google source verification
UP Crime

पकड़े गए हथियार ( फोटो स्रोत मुजफ्फरनगर पुलिस)

UP Crime : मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र स्थित एक गन्ने के खेत में हथियार बनाए जा रहे थे। पुलिस को सूचना मिली तो टीम ने छापा मारा। इस दौरान मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मौके से बड़ी संख्या में हथियार बरामद हुए है। पुलिस अब पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि उन सभी लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी जो इनके संपर्क में थे।

सुनिए पूरी घटना पुलिस की जुबानी

पुलिस के अनुसार थाना बुढ़ाना पुलिस टीम प्राइवेट वाहन से गश्त कर रही थी। इसी दौरान खबर मिली कि क्राउन पब्लिक स्कूल से आगे मंदवाडा जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक गन्नें के खेत में कुछ व्यक्ति अवैध शस्त्र बना रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर थाना बुढ़ाना पुलिस टीम बताये गए स्थान पर पहुँचे तो घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखकर हथियार बना रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ आरोपी तो भाग निकले लेकिन पुलिस ने एक आरोपी गन्ने के खेत से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मौके से बड़ी संख्या में हथियार बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम साबिर पुत्र शब्बीर निवासी ग्राम पिठलौखर थाना सरधना जिला मेरठ बताया।

ये हुआ बरामद ( UP Crime )

मौके से पुलिस ने छह बंदूक .12 बोर, दो पोनिया .315 बोर, एक पोनिया .12 बोर, एक तमंचा .315 बोर, दो तमंचे .12 बोर, 12 अधबने बॉडी बट, लोहा फ्रेम, 01 अधबनी बाडी फ्रेम 12 बोर, 01 अधबनी बाडी फ्रेम 32 बोर नाल लोहा सहित, 05 जिंदा कारतूस, शस्त्र बनाने के उपकरण एक शिकंजा, एक ड्रिल मशीन, एक हथौडी एक रेती, एक ग्राइंडर, एक स्प्रिंग। इन सभी समान से बना रहे थे। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ अवैध शस्त्र बनाने का कार्य करता है। जगह बदल-बदलकर कार्य करते हैं। हम लोग ग्राहक की माँग के अनुसार अवैध शस्त्र तैयार करते हैं तथा उन्हे अच्छे दामों पर बेचकर अपने शौक पूरा करते हैं। कुछ समय में पंचायत चुनाव आने वाला है जिसमें अवैध अस्लाह की मांग बढ़ जाती है जिसके चलते हम लोग स्टॉक तैयार कर रहे थे। कुछ हथियार बना लिये थे बाकी बनाने से पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया।