
40 करोड़ यूजर्स का डाटा लीक, सलमान से लेकर नासा तक के अकाउंट में सेंधमारी
माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के 40 करोड़ यूजर्स का डाटा चोरी हो गया है। यह डाटा एक हैकर ने चोरी कर डार्क वेब पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया है। इस डाटा में यूजर्स के नाम, ईमेल आइडी, फॉलोअर्स की संख्या और यूजर्स के फोन नंबर तक शामिल हैं। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार डाटा लीक में भारतीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और अमरीकी स्पेस एजेंसी नासा के अकाउंट्स का डाटा भी शामिल है। हैकर ने बिचौलिए के जरिए चोरी किए डाटा को बेचने की पेशकश की है। एक्सपट्र्स का कहना है कि सुरक्षा में कोई कमी होने के कारण डाटा लीक हो सकता है। बता दें कि हाल ही में ट्विटर के पूर्व सुरक्षा प्रमुख योएल रोथ ने ट्विटर को असुरक्षित बताया था और यूजर्स के डाटा पर खतरा बताया था। उन्होंने कहा था कि सेफ्टी को सुनिश्चित करने के लिए कंपनी के पास पर्याप्त स्टाफ नहीं है। कंपनी ने ज्यादातर कर्मचारियों का बर्खास्त कर दिया है, जिससे यूजर्स के डाटा पर भी खतरा बढ़ सकता है।
इनका भी डाटा
- अलेक्जेंड्रिया ओकासियो (अमरीकी राजनीतिज्ञ)
- स्पेसएक्स (एलन मस्क की कंपनी)
- सीबीएस मीडिया (अमरीकी कंपनी)
- डॉनल्ड ट्रंप जूनियर (ट्रंप का पुत्र)
- दोजा कैट (अमरीकी रैपर)
-चार्ली पुथ (अमरीकी गायक)
-सुंदर पिचाई (गूगल के सीईओ)
- सलमान खान (अभिनेता)
- नासा (अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी)
- एनबीए (बॉस्केटबॉल लीग)
- सूचना और प्रसारण मंत्रालय (भारत सरकार)
-शॉन मेंडेस (कनाडाई पॉप सिंगर)
- डब्ल्यूएचओ (स्वास्थ्य संगठन)
सीधी चेतावनी
ट्विटर या एलन मस्क अगर इस पोस्ट को पढ़ रहे हैं तो आपको पहले ही 5.4 करोड़ से अधिक यूजर्स के डेटा लीक होने पर जुर्माने का रिस्क है। अब 40 करोड़ यूजर्स के डाटा लीक होने पर जुर्माने के बारे में सोचें।
-हैकर की पोस्ट
54 लाख यूजर्स का डाटा हो चुका है लीक
इससे पहले ट्विटर के करीब 5.4 मिलियन यानी 54 लाख यूजर्स का निजी डाटा लीक होने के बाद बिक्री के लिए उपलब्ध किया गया था। री-स्टोर प्राइवेसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स की डाटा की हैकिंग इसी साल 2022 में हुई थी। यह डाटा लीक उसी बग के कारण हुआ था जिसके लिए बग बाउंट प्रोग्राम के तहत जिरिनोव्स्की नाम के हैकर को ट्विटर ने 5,040 डॉलर यानी 4,02,386 रुपए दिए थे। हैकर ने डाटा को बिक्री के लिए हैकर्स फोरम पर उपलब्ध करा दिया था। इस डाटा लीक में यूजर्स के पासवर्ड शामिल नहीं थे।
डेटा सिक्योरिटी की जांच बढ़ाई
अमरीका के फेडरल ट्रेड कमीशन ने ट्विटर के प्राइवेसी और डेटा सिक्योरिटी मामले में जांच बढ़ा दी है। इस बात की आशंका पहले से ही थी कि ट्विटर अमरीकी रेगुलेटर के साथ हुए एक समझौते का पालन करने में नाकाम हो सकता है। इस पर कंपनी ने अपने प्राइवेसी से जुड़े सिस्टम्स में सुधार करने की सहमति दी थी। प्राइवेसी में सुधार न होने से ही लोगों का डेटा चोरी हो रहा है।
Updated on:
26 Dec 2022 08:19 am
Published on:
26 Dec 2022 01:10 am
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
