नई दिल्ली

दाऊद भारत के बड़े नेताओं-कारोबारियों पर हमले की फिराक में, टीम की तैयार

खुलासा : भांजे ने एनआइए को बताया- डॉन ने की दूसरी शादी, ठिकाना भी बदला

less than 1 minute read
Jan 18, 2023
दाऊद भारत के बड़े नेताओं-कारोबारियों पर हमले की फिराक में, टीम की तैयार

मुंबई. अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने दूसरी शादी कर ली है। उसने कराची (पाकिस्तान) में अपना ठिकाना भी बदल लिया है। उसके भांजे अलीशाह पारकर ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) की पूछताछ में यह खुलासा किया। वह दाऊद की बहन हसीना पारकर का बेटा है।एनआइए ने अंडरवल्र्ड टेरर फंडिंग मामले में अलीशाह से पूछताछ की थी। एनआइए ने उसके बयान को चार्जशीट में शामिल किया है। बयान के मुताबिक दाऊद इब्राहिम भारत के बड़े नेताओं और कारोबारियों पर हमले की फिराक में है। इसके लिए उसने टीम बनाई है। यह टीम कई शहरों में हिंसा भी फैला सकती है। अली शाह ने एनआइए को बताया कि दाऊद ने पाकिस्तानी पठान महिला से दूसरी शादी की है। वह अब कराची में अब्दुल्ला गाजी बाबा दरगाह के पीछे रहीम फाकी के पास डिफेंस कॉलोनी में रहता है।

पहली बीवी को तलाक नहीं

अली शाह ने बताया कि दाऊद अफवाह फैला रहा है कि उसने दूसरी शादी के लिए पहली पत्नी महजबीं को तलाक दे दिया, लेकिन ऐसा नहीं है। टेरर फंडिंग मामले में एनआइए ने दाऊद इब्राहिम और उसके करीबियों के खिलाफ केस दर्ज किया था और कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया था।

वॉट्सऐप कॉल करती है पत्नी

अली शाह के मुताबिक दाऊद भारत में किसी से सीधे संपर्क नहीं करता, लेकिन उनकी पत्नी महजबीं विभिन्न मौकों पर वॉट्सऐप कॉल के जरिए भारत में मौजूद परिवार के सदस्यों से संपर्क कर हालचाल लेती रहती है। अली शाह ने बताया कि वह पिछले साल जुलाई में महजबीं से दुबई में मिला था।

Published on:
18 Jan 2023 12:32 am
Also Read
View All

अगली खबर