3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन फीस की वसूली फिर से शुरू

नोटबंदी के बाद से बैंकिंग व्यवस्था अभी भी लचर पड़ी है, लेकिन डेबिट कार्ड ट्रांंजैक्शन फीस फिर से शुरू हो गई। नोटबंदी के बाद राहत देने के लिए सरकार ने ट्रांजैक्शन फीस पर 31 दिसंबर तक छूट दी थी

less than 1 minute read
Google source verification

image

Shankar Sharma

Jan 03, 2017

delhi news

delhi news

नई दिल्ली.
नोटबंदी के बाद से बैंकिंग व्यवस्था अभी भी लचर पड़ी है, लेकिन डेबिट कार्ड ट्रांंजैक्शन फीस फिर से शुरू हो गई। नोटबंदी के बाद राहत देने के लिए सरकार ने ट्रांजैक्शन फीस पर 31 दिसंबर तक छूट दी थी। 31 दिसंबर तो गुजर गई लेकिन आरबीआई ने इस छूट का आगे बढ़ाने के लिए कोई निर्देश जारी नहीं किया है।


जानकारी के अनुसार बैंकों ने दोबारा ट्रांजैक्शन चार्ज वसूलना शुरू कर दिया है। इस तरह लोगों को कैश की तंगी और ट्रांजैक्शन चार्ज, दोनों ओर से पिसना पड़ रहा है।


नोटबंदी से पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया,पंजाब नैशनल बैंक और आईसीआईसीआई बैंक 5 ट्रांजेक्शंस के बाद प्रति ट्रांजैक्शन 15 रुपए तक फीस वसूल रहे थे। इन बैंकों का देश में एटीएम का सबसे बड़ा नेटवर्क है। इसके अलावा ज्यादातर बैंक प्रति ट्रांजेक्शन 20 रुपए चार्ज करते हैं।