8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली: निजी स्कूल के ड्राइवर ने 6 साल की मासूम से किया रेप, पोक्सो के तहत मामला दर्ज, गिरफ्तार

दक्षिणी पश्चिम दिल्ली के पालम गांव में एक निजी स्कूल के कैब ड्राइवर ने 6 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर रेप की घटना को अंजाम दिया है।

2 min read
Google source verification
दिल्ली: निजी स्कूल के ड्राइवर ने 6 साल की मासूम से किया रेप, पोक्सो के तहत मामला दर्ज, गिरफ्तार

दिल्ली: निजी स्कूल के ड्राइवर ने 6 साल की मासूम से किया रेप, पोक्सो के तहत मामला दर्ज, गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में लड़कियों और मासूम बच्चियों के साथ बलात्कार जैसी जघन्य अपराधों को सिलसिला नही थम रहा है। सरकार के तमाम दावों के बीच हर दिन किसी न किसी बच्ची की असमत लूटी जाती है। बीते सोमवार को दक्षिणी पश्चिम दिल्ली के पालम गांव में एक निजी स्कूल के कैब ड्राइवर ने 6 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर रेप की घटना को अंजाम दिया है। बता दें कि मंगलवार को पुलिस ने यह जानकारी दी है। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पुलिस आयुक्त देवेंद्र आर्य ने बताया कि सोमवार को इस संबंध में पुलिस को एक जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू की। जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

घर में घुसकर किया रेप, फिर एक कुछ दिन बाद पहुंच गया दुष्कर्म करने, सामने आया भाजपा के इतने बड़े नेता का नाम

इससे पहले 11 वर्षीय लड़की के साथ हुआ था रेप

आपको बता दें कि इससे ठीक पहले दिल्ली के पॉश इलाकों में से एक वसंत कुज के रंगपुरी इलाके में एक 11 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया था। इससे आक्रोशित लोगों और पुलिस के बीच बहस के बाद झड़प हो गई थी। इस झड़प में दो एसीपी समेत 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। जबकि 100 से अधिक सरकारी और निजी गाड़ियों को आक्रोशित लोगों ने क्षति पहुंचाई थी। बेकाबू लोगों ने पत्थरबाजी की जिससे कई लोग जख्मी भी हो गए थे। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। पुलिस ने दंघा भड़काने के आरोप में शनिवार को 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। फिलहाल पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है। बता दें कि रेप के इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन लोगों का कहना था कि आरोपी को उसके हवाले कर दिया जाए और मौके पर ही भीड़ उसका न्याय करेगी। लेकिन पुलिस का कहना था कि किसी भी तरीके से किसी को कानून हाथ में नहीं लिया दिया जाएगा और आरोपी को कानून के तहत ही सजा दी जाएगी। इसपर लोग भड़क गए और बवाल करने लगे।