
दिल्ली सरकार कोरोना महामारी में अपनी जान गंवाने वाले 28 कोरोना योद्धाओं के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि देगी। मंगलवार को डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की अध्यक्षता में ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक में इसे मंजूरी दी गई।
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ बैठक में परिवहन व राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत भी शामिल रहे। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के कोरोना योद्धाओं ने महामारी के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना मानवता और समाज की रक्षा करने का काम किया और अपने जीवन का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार इनके जज़्बे को सलाम करती है। बेशक इस राशि से दिवंगत कोरोना योद्धाओं के परिवार के नुकसान की पूर्ति तो नहीं की जा सकती लेकिन उनके परिवार को एक सम्मानजनक जीवन जीने का जरिया ज़रूर मिलेगा।
अपनी जान जोखिम में डालते हुए दिल्ली को संकट से उबारा
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि कोरोना महामारी पूरी मानवता के लिए एक भयानक संकट थी| इस संकट ने सभी के मन में डर भय पैदा कर दिया था लेकिन हमारे कोरोना योद्धाओं ने अपनी जान को जोखिम में डालते हुए दिल्ली को इस संकट से उबारने का काम किया| डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, सहायक स्टाफ, सफाई-कर्मचारियों सहित हजारों कोरोना योद्धाओं ने दिन-रात काम करते हुए इस महामारी से लड़ने का काम किया| और कई कोरोना योद्धा लोगों की सेवा करते हुए शहीद हो गए। सीएम अरविंद केजरीवाल की सरकार हमेशा कोरोना योद्धाओं के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। दिल्ली सरकार की ये योजना कोरोना योद्धाओं के परिवार को ये आत्मविश्वास देती है कि सरकार और समाज हमेशा उनके साथ है।
सीएम केजरीवाल ने कहा परिवार के साथ खड़े हैं
इस मौके पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कोरोना के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना लाखो जान बचाने वाले 28 कोरोना वारियर्स के परिवारों के दिल्ली सरकार ने एक-एक करोड़ रुपए की सहायता-सम्मान राशि की स्वीकृत की है। हम कोरोना योद्धाओं के परिवारो की हर जरूरत में उनके साथ खड़े हैं।
इन दिवंगत कोरोना योद्धाओं के परिवारों को मिलेगी सम्मान राशि
जीटीबी अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर अस्सिस्टेंट गणेश शाह, प्रेम बाबू, दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर सतिंदर हंस,, प्रोफेसर ऑफ मेडिसिन, उत्तरी डीएमसी मेडिकल कॉलेज व हिन्दूराव अस्पताल प्रोफेसर ऑफ़ मेडिसिन डॉ. भूपिंदर गुप्ता, दक्षिणी डीएमसी में जीडीएमओ-2 डॉ नेजम आलम, नार्थ डीएमसी के हिन्दूराव अस्पताल के जीडीएमओ-2 के डॉ लक्ष्मीकांत परिदा, बत्रा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के डिपार्टमेंट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ,एचओडी डॉ. रमेश कुमार हिमथानी, लोक नायक अस्पताल के इमरजेंसी लैब में मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट जेस्सी मैथ्यू, शहादरा के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ऑफिस में सिविल डिफेन्स वालंटियर सतनाम सिंह, साउथ डिस्ट्रिक्ट में सिविल डिफेन्स वालंटियर मदन लाल, नार्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट में सिविल डिफेन्स वालंटियर रीना, हिन्दूराव अस्पताल के सेनिटेशन वर्कर राजेन्द्र पाल, सुल्तानपुरी के निगम स्कूल के पीआरटी ममता रानी, शिक्षा निदेशालय के टीजीटी गणित के शिक्षक कृष्ण कांत कपिल, दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टिट्यूट के हॉस्पिटल एग्जीक्यूटिव नितिन चेरियन, सीनियर मैनेज़र एकाउंट्स, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सीनियर मैनेज़र एकाउंट्स रविन्द्र कुमार भट्ट, टीजीटी कंप्यूटर साइंस के शिक्षक हेमंत कुमार, सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल के सीनियर रेजिडेंट डॉ अमित गुप्ता, टीजीटी संस्कृत के शिक्षक रौशन लाल, टीजीटी गणित के शिक्षक मुकेश पाल, दिल्ली होम गार्ड रविन्द्र सिंह, ड्राईवर, डीटीसी ड्राइवर लाल सिंह, रामनाथ, कंडक्टर रोहित, सुनील कुमार, डीएसआईआईडीसी के एग्जीक्यूटिव इंजिनियर आनंद कुमार मिश्रा, स्वास्थ्य मंत्री के ओएसडी अरुण कुमार रक्षित और दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर ड्राइवर करमबीर सिंह के परिवार को सम्मान राशि दी जाएगी।
Published on:
27 Sept 2022 10:15 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
