1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी और तीन बेटियों की हत्या कर दिल्ली से भागा मुनचुन राजस्थान से गिरफ्तार, बताई वारदात की खौफनाक कहानी

पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह सिर्फ पत्नी के मारना चाहता था लेकिन जब पत्नी के मार रहा था तो बेटियां जाग गई और फिर उसने तीनों बेटियों को भी मार दिया।

2 min read
Google source verification
Delhi Murder

प्रतीकात्मक फोटो ( स्रोत Chat GPT )

Delhi Murder अपनी तीन मासूम बेटियों और पत्नी की बेहरमी से हत्या करके दिल्ली से फरार हुए आरोपी मुनचुन को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने जब इस इससे पूछताछ की तो इसने बताया कि सट्टे की वजह से काफी कर्ज हो गया था। पत्नी सट्टा खेलने से रोकती थी। विवाद में पत्नी की हत्या कर दी जब बेटियों ने हत्या करते हुए देख लिया तो उन्हे भी मौत के घाट उतार दिया।

जब पुलिस वारदात स्थल पर पहुंची तो

घटना समयपुर बादली थाना क्षेत्र की है। यहां मंगलवार देर रात महिला और उसकी तीन बोटियों की गला काटकर हत्या कर दी गई। चार हत्याओं की सूचना पर पुलिस पहुंची तो पता चला कि, महिला का पति वारदात के बाद से फरार है। पुलिस को समझ आ गया कि पति ही हत्या की इस वारदात को अंजाम देकर फरार हुआ है। इसके बाद पति की तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिला। अब पुलिस ने हत्यारोपी पति को राजस्थान के किशनगढ़ से गिरफ्तार कर लिया।

इसलिए कर दी हत्या ( Delhi Murder )

पुलिस के अनुसार पूछताछ में मुनचुन ने बताया कि वह सट्टा खेलने और शराब पीने का आदि था। सट्टे में वह सात लाख रुपये की रकम हार गया था। इसी बीच उसने दिल्ली के ही रहने वाले एक व्यक्ति से सात लाख रुपये उधार लिए थे। वह कर्ज नहीं लौटा पा रहा था और उधार देने वाला व्यक्ति अब बार-बार उसकी पत्नी को फोन कर रहा था। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ता जा रहा था। पत्नी मुनचुन के साथ इस बात को लेकर लड़ाई कर रही थी कि वह इतनी बड़ी रकम सट्टे में कैसे हार गया। विवाद के बीच मुनचुन ने अपने ससुर से पैसे उधार मांगे थे। ससुर से उसे महज दो लाख रुपये ही उधार मिल सके थे।

बार-बार विवाद कर रही थी पत्नी

इस तरह मुनचुन पर अभी भी पांच लाख रुपये का तगादा खड़ा हुआ था। इसी को लेकर पिछले कई दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। मुनचुन को अभी लग रहा था कि वह दोबारा से सट्टा खेलेगा और किस्तम पलट जाएगी। सट्टे में हारी गई रकम को वह सट्टे में ही जीतेगा और वापस लौटा देगा। इसके विपरीत मुनचुन की पत्नी उसे अब सट्टा नहीं खेलने दे रही थी। इसी को लेकर हुए विवाद के बाद उसने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार मुनचुन ने यह भी बताया कि वह सिर्फ पत्नी की हत्या करना चाहता था लेकिन जब उसने पत्नी पर वार किए तो बच्चे जाग गए और फिर उसने अपनी तीनों बेटियों को भी मौत के घाट उतार दिया।