28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोशल मीडिया पर वायरल कर दी लड़की की डेड़ साल पुरानी वीडियो!

लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि डेढ़ साल पहले एक रेस्टोरेंट में बनाई गई उनकी बेटी की वीडियो को वायरल कर दिया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
UP Crime

पकड़ा गया आरोपी पुलिस हिरासत में ( फोटो स्रोत मेरठ पुलिस )

UP Crime : मेरठ एनसीआर क्षेत्र में एक लड़के ने कथित रूप से ब्रेकअप होने पर लड़की की डेढ़ साल पुरानी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इस बात का पता जब लड़की के परिवार वालों को चला तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। आनन-फानन में परिवार के लोग थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस ने सोशल मीडिया से वीडियो को हटवाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

रोते हुए थाने पहुंचा पिता!

घटना मेरठ क्षेत्र की है। किठोर थाने पहुंचे लड़की के पिता ने पुलिस को नम आखों से बताया कि उसकी नाबालिग की बेटी की रेस्टोरेंट में ले जाकर डेढ़ साल पहले वीडियो बना ली गई थी। आरोपी ने अब उनकी बेटी की वीडियो को वायरल कर दिया है। बताया कि इस घटना के बाद से पूरा परिवार बेहद चिंतित है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आइटी एक्ट और पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज करते हुए आरोपी युवक जेद पुत्र हामिद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इसके तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

यह घटना करती है सावधान ( UP Crime )

23 फरवरी को यह मामला दर्ज किया गया था। अब पुलिस ने 28 फरवरी को आरोपी को किठोर बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से इसे जेल भेज दिया गया है। इस घटना ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना उन सभी लड़के-लड़कियों को आगाह करती है जो किसी भी तरह के रिलेशन मे हैं। इस लड़की की डेढ़ साल पुरानी वीडियो को वायरल किया गया है। ऐसे में साफ है कि साइबर क्राइम से बचने के लिए अपने मित्रों पर भी भरोसा ना करें। किसी तरह के आपत्तिजनक फोटो या वीडियो फोन में ना रखें।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग