
Delhi women schemes: दिल्ली की सरकार ने होली से पहले महिलाओं और बेटियों को बड़ी सौगात देने की घोषणा की है। रेखा सरकार ने महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए चार प्रमुख योजनाओं को लागू करने का ऐलान किया है। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री परवेश साहिब सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि होली से पहले दिल्ली की मातृशक्ति और बेटियों को बड़ा उपहार मिलने जा रहा है।
इन योजनाओं में मुफ्त LPG सिलेंडर योजना, सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड योजना, 'मेरी पूंजी, मेरा अधिकार' योजना और लखपति बिटिया योजना शामिल हैं। इन योजनाओं के तहत महिलाओं को रसोई गैस, मुफ्त बस यात्रा, डायरेक्ट कैश ट्रांसफर और बेटियों के लिए आर्थिक सहायता जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।
कैबिनेट मंत्री परवेश साहिब सिंह ने बताया कि मुफ्त LPG सिलेंडर योजना के तहत ₹129 करोड़ की राशि DBT के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड योजना के जरिए महिलाओं को दिल्ली की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी, जिससे उनका आवागमन सुरक्षित और सम्मानजनक बनेगा। इसके अलावा मेरी पूंजी, मेरा अधिकार योजना के तहत 40,642 बेटियों को ₹100 करोड़ की DBT सहायता दी जाएगी, जबकि लखपति बिटिया योजना के अंतर्गत हर बेटी को ₹1 लाख तक की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी।
दिल्ली सरकार का कहना है कि इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं और बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके भविष्य को सुरक्षित करना है। सरकार का मानना है कि इन योजनाओं से न सिर्फ घरेलू खर्च में राहत मिलेगी, बल्कि शिक्षा, रोजगार और सामाजिक भागीदारी को भी बढ़ावा मिलेगा।
Published on:
02 Mar 2026 02:48 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
