4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवक ने महिला समेत 2 लोगों की पीट-पीट कर दी हत्या, पुलिस ने किया मौके से गिरफ्तार

हत्या की एक बड़ी खबर बिहार के भागलपुर जिले से आई है जहां पर एक सनकी युवक ने एक महिला समेत दो अन्य लोगों को बुरी तरह पीट-पीट कर मार डाला है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Google source verification
crime.jpg

Double murder: आये दिन हत्या के मामले सामने आते रहते हैं, जोकि लोगों को अन्दर तक हिला देते हैं। हत्या की एक बड़ी खबर बिहार के भागलपुर जिले से आई है जहां पर एक सनकी युवक ने एक महिला समेत दो अन्य लोगों को बुरी तरह पीट-पीट कर मार डाला है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। इस घटना से पूरे जिले में सनसनी फ़ैल गई है। सवाल यह है कि आखिर उस युवक ने ऐसा क्यों किया। इस पूरी खबर में हम आपको इन सभी बातों की जानकारी दे रहे हैं...



आखिर क्या है पूरा मामला:

पुलिस ने इस बारे में बताया कि, उन्हें सूचना मिली कि रानी तलाब जीरोमाईल के पास एक युवक ने महिला और पुरूष को ईट-पत्थर से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया गया है। जानकारी मिलने के बाद औद्योगिक थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही पुरूष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पुलिस घायल महिला को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल ले गई। लेकिन इलाज के दौरान महिला ने भी दम तोड़ दिया।




पुलिस ने किया

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। इतना ही नहीं आसपास के थानों को भी इसकी सूचना दे दी गई है। इसके अलावा पुलिस ने मौके पर से ही आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया।



आरोपी युवक की पहचान चांदनी चौक, फतेहपुर के रहने वाले मोहम्मद अजाद के रूप में की गई है। लेकिन अभी तक हत्या के पीछे की वजह का कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने कार्रवाई शुरू कर दी है, जल्द से जल्द हत्या के कारणों का पता चल जाएगा, उधर लोग पुलिस से जल्द से जल्द अपराधी को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे।


Story Loader