
घायल को अस्पताल ले जाती पुलिस ( फोटो श्रोत सहारनपुर पुलिस )
Encounter थाना कुतुबशेर पुलिस टीम पर एक आरोपी गौतस्कर ने फायरिंग कर दी। इसके बाद दोनों ओर से गोलियां चलने लगी। इस मुठभेड़ में आरोपी गौतस्कर के पैर में गोली लगी है जिसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।
थाना कुतुबशेर पुलिस की एक टीम अम्बाला रोड स्थित बाहुपुर पुलिया के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। टीम के अनुसार इसी दौरान एक मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति आया तो पुलिस ने इसे रुकने का इशारा किया। यह देख बाइक सवार ने भागने की कोशिश की और जब रास्ता नहीं मिला तो पुलिस टीम पर जानलेवा नीयत से फायर कर दिया।
इसके बाद पुलिस की ओर से फायरिंग की गई एक गोली आरोपी के पैर में लगी। जिससे घायल होकर वह मौके पर होंगीर पड़ा। बाद में पूछने पर इसने अपना नाम कौसर पुत्र सुलेमान निवासी हाजी इकराम वाली गली थाना मिर्जापुर जनपद सहारनपुर बताया। गोली लगने के कारण पुलिस इसे लेकर अस्पताल पहुंची।
अस्पताल में इसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस का कहना हैंअरोपी पर गोकशी समेत एनडीपीएस के कई मुकदमें चल रहे हैं और गोकशी के एक मुकदमे में यह फरार चल रहा था। इसके कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और एक मोटरसाईकिल मिली है।
Updated on:
11 Feb 2026 08:43 am
Published on:
11 Feb 2026 08:43 am
