30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Fake Groom: मंडप में नकली दूल्हा देखते ही भागी दुल्हन, पुलिस पहुंची तो खुला राज, हरियाणा से यूपी पहुंची थी बारात

Fake Groom: हरियाणा के पानीपत से फर्जी दूल्हा बारात लेकर यूपी के रायबरेली पहुंचा था। दुल्हन ने मंडप में दूल्हे को देखकर पहचान लिया। इसके बाद पुलिस ने दूल्हे समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

2 min read
Google source verification
Fake Groom: मंडप में नकली दूल्हा देखते ही भागी दुल्हन, पुलिस पहुंची तो खुला राज, हरियाणा से यूपी पहुंची थी बारात

Fake Groom: यूपी के रायबरेली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। हरियाणा के पानीपत से रायबरेली बारात लेकर पहुंचे दूल्हे को दुल्हन ने फर्जी बताते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। मामले की सूचना पर पहुंची रायबरेली के मिल एरिया थाने की पुलिस ने दूल्हे समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। मिल एरिया थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, यह बारात नकली थी। जिस दूल्हे के साथ लड़की की शादी तय हुई थी। वह बारात में नहीं था। बल्कि दूसरे लोग बारात लेकर रायबरेली पहुंचे थे। पुलिस का कहना है कि यह फर्जी गिरोह है। इसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

यूपी के रायबरेली जिले में 11 मार्च को पहुंची थी बारात

घटना 11 मार्च की है। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात करीब 11 बजे हरियाणा के पानीपत से बारात पहुंची। बारात में शादी कराने वाली हरियाणा के पानीपत जिले के डीह थानाक्षेत्र निवासी बिचौलिया महिला एक फर्जी दूल्हे और उसके पांच शामिल थे। बारात पहुंचने के बाद दुल्हन पक्ष ने परंपरागत तरीके से बारात का स्वागत सत्कार किया। इसके बाद दूल्हे को मंडप में लाया गया। मंडप में बैठा दूल्हा देखकर दुल्हन हैरान रह गई। दुल्हन ने उसे फर्जी बताते हुए शोर मचा दिया।

फर्जी दूल्हे की बात पता चलते ही मचा हंगामा

दुल्हन पक्ष ने बताया कि जिन लोगों के साथ विवाह तय हुआ था। वह लोग तो बारात में ही शामिल नहीं थे। बल्कि असली दूल्हे की जगह पर नकली दूल्हे के साथ बिचौलिया महिला बारात लेकर पहुंच गई। इस दौरान बिचौलिया बनी महिला और उसके पति ने दुल्हन पक्ष को समझाने का प्रयास किया। मामला संदिग्ध लगते ही ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को सूचना दी। ग्राम प्रधान ने तुरंत मिल एरिया थाना पुलिस को जानकारी देकर मौके पर बुला लिया। पुलिस ने पहुंचकर फर्जी दूल्हे, बिचौलिए दंपति और गिरोह के अन्य सदस्यों सहित कुल सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : दिल्‍ली में पुलिस का सर्च एक्‍शन तेज…अवैध रूप से भारत में घुसे 12 बांग्लादेशी गिरफ्तार, मददगार भी नपेंगे

शादियों के नाम पर लूट करता है गिरोह

पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि यह गिरोह नकली दूल्हा बनकर शादी करता था और फिर दुल्हन के परिवार को लूटकर फरार हो जाता था। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में दूल्हा पवन कुमार (40 वर्ष) निवासी झज्जर, हरियाणा, उसके पिता नरेश पुत्र मोहर सिंह, रिश्तेदार दिनेश कुमार पुत्र रणबीर सिंह, बिचौलिया रिसु पत्नी अजय निवासी बीकापुर नारायणपुर थाना डीह, रिश्तेदार राम कुमार पुत्र चंदर पाल निवासी दिल्ली (दूल्हे के फूफा) और विमला पत्नी राम कुमार (दूल्हे की बुआ) शामिल हैं।

दुल्हन के साथ धोखाधड़ी के बाद शादी वाले घर में छाया मातम

मिल एरिया थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि फर्जी दूल्हे के साथ बारात लेकर पहुंची महिला बिचौलिया और उसके पति समेत सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह लोग फर्जी दूल्हे को ले जाकर शादियों में लूटपाट करते थे। इसी योजना के तहत यहां भी बारात लाई गई थी। हालांकि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। मामले की जांच की जा रही है। जांच-पड़ताल के बाद जो तथ्य सामने आएंगे। उसपर विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर दुल्हन के साथ धोखाधड़ी होने के बाद शादी वाले घर में मातम छा गया है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग