
diamond
नई दिल्ली। किसी ने कहा कि जब ऊपर वाला देता है तो छपर फाड़कर ही देता है। कई बार यह सच हो चुका है। जब किसी की किस्मत खुलती है तो उसे रातोंरात अमीर बना देती है। हाल ही में एक किसान के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। एक गरीब किसानों रातोंरात मालामाल हो गया। 45 साल के लखन यादव ने कुछ महीने पहले 200 रुपए के लीज पर जमीन ली थी। खुदाई के दौरान उसको हीरा मिला। इस हीरे ने लखन की जिंदगी बदल गई है। यह घटना मध्य प्रदेश के पन्ना की है।
200 रुपए में लीज पर ली थी जमीन
लखन यादव पेशे से किसान है। वह खेती कर अपने परिवार का गुजर—बसर करता है। 45 वर्षीय यादव ने पिछले महीने 10×10 पैच की जमीन को 200 रुपये लीज पर लिया था। जब उसने जमीन की खुदाई की तो उसमें एक चमकता ‘कंकड़’ उसे दिखा। उसे जब वह सामान्य नहीं लगा तो उसने उसकी जांच कराना उचित समझा।
14.98 कैरेट का हीरा
जांच करवाने पर पता चला कि यह तो 14.98 कैरेट का हीरा है। ये हीरा 60.6 लाख रुपये में नीलाम किया गया है। इस हीरे ने किसानों को रातोंरात लखपति बना दिया। थोड़ी देर में यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। आपको बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब पन्ना में किसी किसान को हीरा मिला हो। पिछले कुछ माह में कई किसानों को हीरे मिले, जिनकी कीमत 1 करोड़ से भी अधिक बताई जा रही है।
बच्चों को अच्छा पढ़ाउंगा
सुर्खियो में आने के बाद लखन यादव ने एक इंटरव्य में बताया कि भगवान में अब मेरी जिंदगी बदल दी है। मैं उस पल को कभी नहीं भूल पाएंगा, जब मुझे वो हीरा मिला था। मैंने कभी सोचा नहीं था कि एक साथ में मुझे इतने पैसे मिलेंगे। पैसों के बारे में बात करते हुए कहा कि फिलहाल अभी तो कोई योजना नहीं है। मैं अपने चारों बच्चों को अच्छा पढ़ाउंगा।
Published on:
14 Dec 2020 08:47 am
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
