6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गले में मोमोज फंसने के कारण देश में पहली मौत, AIIMS ने जारी की चेतावनी

Momos: गले में मोमोज फंसने के कारण देश में पहली मौत हो गई है। नई दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के फोरेंसिक विशेषज्ञों ने पोस्टमार्टम के बाद देश में इस तरह के पहले मामले का खुलासा किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
first-death-in-india-due-to-momos-getting-stuck-in-throat.jpg

first death in India due to momos getting stuck in throat

Momos: अगर आप भी मोमोज खाने के शौकीन हैं तो जरा संभल जाइए। गले में मोमोज फंसने के कारण देश में पहली मौत हो गई है। नई दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के फोरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने इस मामले को बहुत ही दुर्लभ बताया है। इसके साथ ही लोगों को इससे सबक लेने को कहा है। उन्होंने कहा है कि मोमोज खाते समय सतर्कता बरतनी चाहिए, लापरवाही के कारण इससे जान भी जा सकती है।

AIIMS के डॉक्टरों ने बताया है कि एम्स के पास ही दक्षिणी दिल्ली के एक होटल में बीते दिनों 50 साल का व्यक्ति मोमोज खा रहा था, उसी समय वह अचानक से जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। इसके बाद जब डॉक्टरों की टीम ने उसका पोस्टमार्टम की तो उन्हें उसके गले में मोमोज फंसा मिला। इसके साथ ही उसके पेट में अल्कोहल भी पाया गया, जिसके कारण डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि वह मोमोज खाते समय नशे में था।


मोमोज के फंसने के कारण हुई मौत

इस मामले के सामने आने के बाद एम्स ने 'मोमोज को सावधानी से खाने के लिए' की चेतावनी जारी की थी। डॉ अभिषेक यादव व एम्स में फॉरेंसिक विभाग में एक अतिरिक्त प्रोफेसर ने मोमोज को खाते समय उसके फंसने से घुटन होने के खतरे के बारे में बताया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस अनोखे मामले में मौत का कारण न्यूरोजेनिक कार्डियक अरेस्ट था, जो मोमोज के फंसने के कारण हुआ।


काफी दुर्लभ मामला

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के फोरेंसिक विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता ने बताया यह मामला काफी दुर्लभ है, इससे लोगों को सबक लेना चाहिए। मोमोज खाते समय हमेशा सतर्कता बरतें।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग