4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नई दिल्ली

पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना के बेटे हरीश खुराना ने साधा निशाना, अरविंद केजरीवाल को बताया धोखेबाज

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के नेता हरीश खुराना ने धोखेबाज बताया है। दिल्ली प्रदेश भाजपा के मीडिया इंचार्ज हरीश खुराना ने कहा है कि दिल्ली की भोली-भाली जनता अरविंद केजरीवाल की बातों पर विश्वास करके धोखा खा चुकी है। लेकिन उत्तराखंड पंजाब उत्तर प्रदेश के लोग केजरीवाल के बहकावे में आने वाले नहीं हैं। खुराना हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा पंजाब के गेस्ट शिक्षकों अस्थाई को स्थाई करने को लेकर किए गए वादे को लेकर निशाना साध रहे थे।

Google source verification