पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि (former union minister nagmani) ने बिहार में नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर को नई पार्टी का गठन किया जाएगा। नागमणि का कहना है कि अब बिहार की जनता राजद और जदयू से परेशान हो चुकी है और जनता इनके अलावा कोई नया विकल्प ढूंढ रही है।
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि (former union minister nagmani) ने बिहार में नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने इसका ऐलान करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (former cm lalu prasad yadav) ने 15 साल और वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने 16 साल तक बिहार का विकास नहीं किया। दोनों के शासनकाल में बिहार पिछड़ रहा है। बिहार में शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है, लॉ एंड आर्डर का पालन नहीं हो रहा और भ्रष्टाचार बढ़ते जा रहा है। नागमणि का कहना है कि अब बिहार की जनता राजद और जदयू से परेशान हो चुकी है और जनता इनके अलावा कोई नया विकल्प ढूंढ रही है।
सत्ता में आए तो बनाएंगे 5 डिप्टी सीएम
पूर्व मंत्री नागमणि (former union minister nagmani) ने बताया कि आगामी 30 सितंबर को पटना में नई सोच और नए जोश के साथ एक नई पार्टी का गठन करेंगे, जिसमें कैमूर जिले के लोग भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि समाजसेवी नीरज पांडेय की देखरेख में कैमूर जिले से लोग पार्टी के गठन में जाएंगे। 30 सितंबर को पार्टी गठन का कार्यक्रम पटना के गोला रोड में टी प्वाइंट रिर्जाट में होगा। हमारी पार्टी की खास बात यह होगी कि अगर आगामी चुनाव में हम सत्ता में आते हैं तो पार्टी एक मुख्यमंत्री के साथ 5 डिप्टी सीएम बनाएगी।
उपेंद्र कुशवाह पर साधा निशाना
नागमणि ने बताया कि हमारी सरकार में आमजन सरकार चलाएंगे, ये हर वर्ग, हर जाति के लोगों की सरकार होगी। इसमें सीएम के साथ 5 उपमुख्यमंत्री भी होंगे, जिनमें एक मुस्लिम जाति से, एक कुशवाहा जाति से, एक पिछड़ा, एक सवर्ण, तथा एक अनुसूचित जाति एवं जनजाति से होंगे। इस दौरान उन्होंने उपेंद्र कुशवाह (upendra kushwah) पर भी जमकर निशाना साधा।
यह भी पढ़ें: 28 सितंबर को कांग्रेस में शामिल होंगे कन्हैया कुमार!
पूर्व मंत्री नागमणि ने कहा कि कुशवाहा समाज ने एक नेता चुना था, लेकिन वो अपने सत्ता की लालच में पूरे समाज को छोड़कर दूसरे पार्टी में जाकर मिल गए। वो यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि जो पार्टी कुशवाहा समाज का शुरू से ही विरोधी रहा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जिस जाति से आते है, बिहार में सिर्फ उसी जाति का उत्थान हुआ है। बाकी सबको दरकिनार किया गया है।