18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Friendship Day: अपने दोस्तों के साथ दिल्ली के इन जगहों पर जाकर इस दिन को बना सकते हैं यादगार

दिल्ली में कई ऐसे खास जगह है जहां पर आप अपने दोस्त के साथ जो सकते हैं और आज के दिन को यादगार बना सकते हैं। इसके अलावे यदि आप खाने-पीने के शौकिन हैं तो फिर दिल्ली में आप अपने दोस्त के साथ तरह-तरह के व्यंजनों का आनंद लेकर आज के दिन को यादगार बना सकते हैं।

3 min read
Google source verification
Friendship Day: अपने दोस्तों के साथ दिल्ली के इन जगहों पर जाकर इस दिन को बना सकते हैं यादगार

friendship day

नई दिल्ली। आज फ्रेंडशिप डे है। पूरी दुनिया में लोग अपने सबसे खास दोस्त के साथ अलग-अलग तरीके से इन्जॉय करते हैं। यदि दिल्ली वालों की बात करें तो आप भी अपने खास दोस्त के साथ आज के दिन को बेहद खास बना सकते हैं। आम बोलचाल में कहा जाता है कि दिल्ली दिलवालों की शहर है। दिल्ली में कई ऐसे खास जगह है जहां पर आप अपने दोस्त के साथ जो सकते हैं और आज के दिन को यादगार बना सकते हैं। इसके अलावे यदि आप खाने-पीने के शौकिन हैं तो फिर दिल्ली में आप अपने दोस्त के साथ तरह-तरह के व्यंजनों का आनंद लेकर आज के दिन को यादगार बना सकते हैं।

Friendship Day: तेरे जैसे यार कहां... कहां ऐसा याराना, ऐसे गानों के साथ शेयर की दोस्तों ने अपनी फीलिंग्स

लाल किला-जामा मस्जिद

आप यदि पहली बार दिल्ली आए हैं और अपने दोस्त के साथ कहीं घुमना चाहते हैं तो लालकिला घुमने जा सकते हैं। लालकिला भारत की प्राचीन कला और संस्कृति का एक धरोहर है। आने वाले 15 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री इसी लालकिला के प्राचिर से देश को संबोधित करेंगे। बता दें कि लाला किला से थोड़ी ही दूरी पर जामा मस्जिद है। जहां पर आप अपने दोस्त के साथ घुमने जा सकते हैं।

तुगलकाबाद का किला और मजनू का टीला

बदरपुर बॉर्डर से कुछ ही दूरी पर तुगलकाबाद का किला स्थित है। तुगलाकाबाद का किला करीब 6 किलोमीटर के दायरे में फैला है। यह किला प्राचीन काल का एक मुख्य किला है। इसके अलावे आप मजनू का टीला में भी अपने दोस्त के साथ जा सकते हैं और इन्ज़ॉय कर सकते हैं।

friendship day2018 रन विद मिस लखनऊ क्वीन में युवा मॉडल्स ने दी दोस्ती को उड़ान

वाटर पार्क

यदि आप पानी के साथ मौज मस्ती करने के शौकिन हैं तो फिर अपने दोस्तों के साथ वाटर पार्क जा सकते हैं। जहां पूरे दिन मौज मस्ती कर सकते हैं। वाटर पार्क के लिए आप दिल्ली, नोएडा और गुरूग्राम जा सकते हैं। जहां प्रति आदमी पर 600-1000 रुपए का खर्च आएगा।

लोटस टेंपल-हूमांयू का मकबरा

आप दिल्ली में इसके अलावे लोटस टेंपल और हूंमायू का मकबरा देखने जा सकते हैं। ये दोनों ही जगहें बहुत ही रोमांचक जगह है।

वॉल क्लाइंबिंग

यदि आपको और आपके दोस्तों को एडवेंचर में रूचि है तो आप दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस जा सकते हैं। वहां भारतीय पर्वातरोहण संस्थान में वॉल क्लाइंबिंग कर सकते हैं। यहां आप आपने दोस्तों के साथ पूरा दिन अच्छे से बीता सकते हैं। यह सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक और फिर शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहता है। इसके अलावा सप्ताह में सोमवार को यह बंद रहता है।

Friendship Day: युवाओं ने उत्साह से मनाया फ्रेंडशिप-डे, पर्यटक स्थलों पर लगी भीड़

दिल्ली के मशहूर पकवान

आप यदि खाने के शौकिन हैं तो फिर अपने दोस्त के साथ फ्रेंडशिप डे के दिन दिल्ली के मशहूर पकवानों का स्वाद ले सकते हैं। दिल्ली के चांदनी चौक में आप तरह-तरह के पकवानों का आनंद ले सकते हैं। जैसे- सोहन हलवा पापड़ी, पिस्ता समोसा और बादाम की बर्फी, रबड़ी फलूदा, केसर, पिस्ता, रोज़, केवड़ा, बनाना, मैंगो और अनार से बनी ज़ायकेदार पकवानों का मजा ले सकते हैं। इसके अलावे दाल मक्खनी, बटर चिकन, रेशमी कबाब, मुर्गा मुसल्लम, इस्टु, मटन कोरमा, शामी कबाब और शाहजहानी कोरमा आदि का भी मजा ले सकते हैं। आप यदि पराठे का स्वाद लेना चाहते हैं तो फिर दिल्ली के नजदीक मुरथल आपके लिए सबसे बढियां जगह है। यहां का पराठा बहुत मशहूर है, यहां आप अपने दोस्तों के साथ बेहतरीन परांठों का आनंद उठा सकते हैं। यहां कई तरह के पराठें मिलते है, जिनके दाम भी बहुत सस्ते होते हैं। इस जगह की एक खास बात है कि यहां के ढाबे 24 घंटे खुले रहते हैं।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग