3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गेल इंडिया ने वित्त वर्ष 2024 की तिमाही रिपोर्ट दर्ज की

98,304 करोड़ रुपये के प्रचालनों से राजस्व की रिपोर्ट दर्ज की

less than 1 minute read
Google source verification
गेल इंडिया ने वित्त वर्ष 2024 की तिमाही रिपोर्ट दर्ज की

गेल इंडिया ने वित्त वर्ष 2024 की तिमाही रिपोर्ट दर्ज की

नई दिल्ली। गेल इंडिया ने वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में 98,304 करोड़ रुपये के प्रचालनों से राजस्व की रिपोर्ट दर्ज की है। वित्तीय वर्ष 2022-23 की अवधि में यह 1,11,443 करोड़ रुपए था। वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही में कर पूर्व लाभ (पीबीटी) मुख्य रूप से उच्च गैस ट्रेडिंग मार्जिन, ट्रांसमिशन वॉल्यूम और ट्रांसमिशन टैरिफ में बढ़ोतरी के कारण 8,713 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के 5,993 करोड़ रुपये की तुलना में 45 प्रतिशत अधिक है। कर पश्चात लाभ (पीएटी) पिछले वर्ष की इसी अवधि के 4,698 करोड़ रुपये की तुलना में 42 प्रतिशत बढक़र 6,660 करोड़ रुपये हो गया।

तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में प्रचालनों से राजस्व 8 प्रतिशत बढक़र 34,254 करोड़ रुपये की रिपोर्ट दर्ज की गई है, जबकि वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में यह 31,823 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में पीबीटी 18 प्रतिशत बढक़र 3,694 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछली तिमाही में 3,130 करोड़ रुपये था और पीएटी 18 प्रतिशत बढक़र वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में 2,843 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछली तिमाही में 2,405 करोड़ रुपये था।

गेल इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि तिमाही के दौरान सभी प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में वास्तविक निष्पादन में सुधार हुआ है और बेहतर क्षमता उपयोग तथा अपनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी ने मुख्य रूप से पाइपलाइनों, पेट्रोकेमिकल्स,जेवी के लिए इक्विटी आदि पर अप्रैल दिसंबर-23 के दौरान 6,583 करोड़ रुपये का कैपेक्स व्यय किया है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग