16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Q&A: क्या होता है चक्रवात, कैसे बनता है ये; कौन देता है अजीबोगरीब नाम? 

बंगाल की खाड़ी में बना समुद्री तूफ़ान वरदा दक्षिण भारत में तट से टकरा गया है।

3 min read
Google source verification

image

lalit fulara

Dec 12, 2016

CycloneVardah

CycloneVardah

नई दिल्ली. बंगाल की खाड़ी में बना समुद्री तूफ़ान वरदा दक्षिण भारत में तट से टकरा गया है। इसकी वजह से तेज हवाएं चलाए चल रही हैं। पाकिस्तान के मौसम विभाग ने इस चक्रवात का नाम 'वरदा' दिया है। उर्दू में इसका मतलब होता है गुलाब। Patrika.com अपने रीडर्स को Q&A में बता रहा है समुद्री चक्रवातों के बारे में....

Q . समुद्री चक्रवात होते क्या हैं, यह कैसे बनाता है?
A. समुद्री तूफान को चक्रवात कहते हैं। भूमध्य रेखा के नजदीकी अपेक्षाकृत गुनगुने समुद्र चक्रवातों के उद्गम स्थल माने जाते हैं। इसमें समुद्र के ऊपर की हवा सूर्य से ऊष्मा लेकर गर्म होती है और तेज़ी से ऊपर उठती है। अपने पीछे की ओर यह एक कम दवाब का क्षेत्र यानी लो प्रेशर रीजन बनाती है। इस प्रक्रिया में यह वायु से नमी लेती चलती है। इससे घने बादल बनते हैं और तेज हवाएं चलती हैं।

Q. किस तरह के होते हैं चक्रवात?
A. चक्रवात कई तरह के होते हैं। इनकी ताकत और बनावट के आधार पर इन्हें नाम दिया जाता है। इन्हें खासकर हरिकेन या साइक्लोन कहा जाता है। हरिकेन ज्यादातर क्लॉकवाइज घूमते हैं और Northern hemisphere में बनते हैं। इसलिए इनको ट्रॉपिकल साइक्लोन्स मतलब चक्रवात भी कहा जाता है।

Q. चक्रवातों को अलग-अलग बांटा कैसे जाता है?
A. चक्रवातों को इस तरह से बांटा जा सकता है।
#1. ट्रॉपिकल डिप्रेशन : इनके बनने में बादलों की अहम भूमिका होती है। ऐसे तूफानों की स्पीड 38 मील प्रति घंटा या उससे कम होती है।
#2. ट्रॉपिकल स्टॉर्म: ये बहुत स्पीड से आगे बढ़ते हैं। बहुत ताकतवर होते हैं और इनकी स्पीड 39 से 73 मील प्रति घंटा होती है।
#3. हरिकेन : समुद्री चक्रवाती तूफानों में हरिकेन सबसे खतरनाक चक्रवात है। इसकी ताकत असीमित है। अमेरिका में ऐसे चक्रवात ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है। कैटरीना और रीटा हरिकेन चक्रवात थे। इसे टाइफून और साइक्लोन भी कहते हैं और स्पीड 74 मील प्रति घंटा से ज्यादा हो सकती है।
#4. टोरनैडो: टोरनैडो हरिकेन से ही बनते हैं। ये तूफान को ज्यादा विनाशकारी ताकत देते हैं।

Q.सबसे खतरनाक चक्रवात से किस तरह हो सकता है नुकसान ?
A. सबसे खतरनाक कैटेगरी के चक्रवात यानी हरिकेन से समुद्र बेकाबू हो जाता है। जबर्दस्त हाई टाइड आते हैं। इससे आसपास के इलाके डूब जाते हैं। 15 फीट तक पानी भर जाता है। पुरानी इमारतें इसके आगे टिक नहीं पातीं। जान-माल का बहुत नुकसान होता है।

Q. चक्रवातों को नाम कौन देता है ?
A. चक्रवातों को देशों के मौसम विभाग की ओर से नाम दिया जाता है। कई मर्तबा इनके नाम बड़े अजीबो-गरीब होते हैं। जैसे सुनामी, कैटरीना, वरदा, हुडहुड, हेलन आदि।

Q. दुनिया के पांच बड़े चक्रवात कौन से हैं?
A. ये दुनिया के पांच चक्रवात हैं जिन्होंने भारी तबाही मचाई है।

#1. भोला साइक्लोन, पूर्वी पाकिस्तान ( 1970) : 8 नवंबर 1970 को बंगाल की खाड़ी से शुरू हुआ था। 12 नवंबर को पूर्वी पाकिस्तान जो यानी बांग्लादेश पहुंचकर कहर बरपाया। इससे मरने वाले और प्रभावितों की संख्या लाखों में बताई जाती है।
#2. हुगली रिवर चक्रवाती तूफान (1737) : इस चक्रवात ने कलकत्ता और बांग्लादेश में तबाही मचाई थी। कहा जाता है कि करीब तीन लाख लोग मरे थे। करीब 20 हजार जहाज बर्बाद हो गए थे। इसे इतिहास के सबसे खतरनाक चक्रवात में गिना जाता है। #3.हैपोंग टाइफून चक्रवाती तूफान (1881): वियतनाम में आए इस चक्रवात से करीब 3 लाख लोगों की मौत हुई।
#4. कोरिंगा चक्रवाती तूफान (1839) : आंध्र प्रदेश के कोरिंगा में 1839 को आए च्रकवाती तूफान ने करीब 3 लाख लोगों की जिंदगी बर्बाद की। इसमें करीब 25 हजार समुद्री जहाज भी बर्बाद हुए।
#5. बैकरगंज चक्रवाती तूफान (1876) : इस चक्रवात में मरनेवालों का आंकड़ा 2 लाख के करीब था। बर्बादी के बाद कई भूखमरी का भी शिकार हुए।

ये भी पढ़ें

image

ये भी पढ़ें

image