27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाजियाबाद पुलिस ने बरामद किए सैकड़ों फोन, जिनके हों पहचानकर ले जायें

गाजियाबाद पुलिस ने चोरी और गुम हुए 325 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। अब इन्हें इनके मालिकों को दिए जाने की कार्यवाही की जा रही है।
less than 1 minute read
Google source verification
gazibad police good work

बरामद मोबाइल फोन (फोटो गाजियाबाद पुलिस)

Crime गाजियाबाद और एनसीआर क्षेत्र से चोरी या गुम हुए 325 मोबाइल फोन गाजियाबाद पुलिस ने रिकवर किए हैं। अब इन फोन को उनके मालिकों तक पहुंचा जा रहा है। अगर आपका भी कोई फोन गुम हुआ है तो आप भी गाजियाबाद पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। अगर इनमें आपका फोन होगा तो वह आपको मिल जाएगा।

अलग अलग राज्यों में चल रहे थे फोन

रिकवरी की यह पूरी कार्यवाही ट्रांस हिंडन जॉन क्षेत्र से की गई है। CEIR पोर्टल की मदद से पुलिस ने यह सभी फोन बरामद किए हैं।यह अलग बात है कि यह फोन अलग-अलग राज्यों से बरामद हुए हैं लेकिन इनमें से अधिकांश गाजियाबाद क्षेत्र से चोरी या गुम हुए थे। इन्हीं शिकायतों के आधार पर ये रिकवरी की गई है। बरामद किए गए कुल 325 मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 75 लाख रुपए मानी जा रही है। पुलिस ने इनके कुछ मालिकों को ट्रेस कर लिया था जिन्हें उनके मोबाइल फोन सुपुर्द कर दिए गए। अगर आपका भी मोबाइल फोन चोरी हुआ या गुम हो गया था और आपको नहीं मिल पाया है तो आप इसके लिए गाजियाबाद पुलिस से संपर्क कर सकते हैं।

फोन खोने पर CEIR पोर्टल पर दर्ज करें शिकायत

इन फोन को उनके मालिकों को सौंपते हुए पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया कि अगर किसी का भी मोबाइल फोन गुम हो जाता है या चोरी हो जाता है तो उसकी शिकायत CEIR पोर्टल पर दर्ज करनी चाहिए। इससे फोन की बरामदगी आसान हो जाती है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग