
Seema Haider: सीमा हैदर एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने छठे बच्चे को जन्म दिया है। सचिन के साथ यह उनकी दूसरी संतान है, जबकि पिछली बेटी का जन्म महज 11 महीने पहले हुआ था। यह बात सुनते ही हिंदू रक्षा दल के नेता पिंकी चौधरी ने सीमा के सम्मान की घोषणा की है। चौधरी ने पाकिस्तानी मूल की सीमा के भारतीय संस्कृति को अपनाने की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत करने का ऐलान किया है।
गाजियाबाद में हिंदू रक्षा दल के नेता पिंकी चौधरी ने एक वीडियो संदेश बनाकर सीमा हैदर और सचिन मीणा को सम्मानित करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा, 'हमने वादा किया था कि जो भी हिंदू परिवार के विस्तार में योगदान देगा, उसका हम सम्मान करेंगे।' चौधरी ने आगे कहा कि सीमा हैदर ने न केवल सनातन धर्म को अपनाया बल्कि वे सिंदूर और बिंदी जैसी भारतीय परंपराओं का पालन कर आधुनिकता के दौर में भटकती दूसरी महिलाओं के लिए मिसाल पेश कर रही हैं। इसी के चलते सीमा के छठे बच्चे के जन्म पर उनका सम्मान किया जाएगा।
बता दें, इससे पहले पिंकी चौधरी ने हिंदुओं से अपने परिवारों को बढ़ाने की अपील करते हुए कहा था कि जो भी ऐसा करेगा, वो उनकी आर्थिक मदद करेंगे। उन्होंने कहा था कि जो भी हिंदू परिवार चौथा बच्चा करेगा, उन्हें 21 हजार रुपए दिए जाएंगे जबकि पांचवां बच्चा होने पर 31 हजार रुपए दिए जाएंगे।
सीमा हैदर के बच्चों की नागरिकता अभी भी एक बड़ा सवाल बनी हुई है। पाकिस्तान से साथ आए उनके चार बच्चों को भारतीय नागरिकता दिलाने के लिए राष्ट्रपति से गुहार लगाई गई है, जिस पर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है। वहीं, सचिन से पैदा हुए दोनों बच्चों का मामला भी फंसा हुआ है। कानून के मुताबिक, क्योंकि सीमा भारत में अवैध तरीके से दाखिल हुई थीं, इसलिए भारतीय पिता होने के बावजूद इन बच्चों को नागरिकता मिलने में कानूनी अड़चनें आ रही हैं।
Published on:
19 Feb 2026 06:47 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
