19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दर्द दांत में था…हाथ इज्जत पर डाला, डेंटिस्ट ने पति के सामने ही महिला से की छेड़छाड़, मामला पहुंचा थाने

Haryana: पति के साथ दांत की जांच कराने अस्पताल पहुंची महिला ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर ने इलाज के बहाने उसके साथ पति के सामने ही छेड़खानी की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
Dentist molests woman in Haryana

Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम जिले में एक दांत के डॉक्टर की घटिया हरकत सामने आई है। दरअसल, वह अस्पताल में पति के साथ दांत चेक कराने के लिए गई थी, लेकिन वहां पर मौजूद डेंटिस्ट की सोच और नियत दोनों ही गंदी थी। महिला का आरोप है कि दांत चेक करने के बहाने वह पति के सामने उससे छेड़खानी करने लगा। फिलहाल पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना जिले के न्यू कॉलोनी थाना क्षेत्र की है। यहां पर एक महिला अपने पति के साथ दांत का इलाज कराने के लिए पर्ल डेंटल क्लीनिक गई थी। महिला के अनुसार, डॉक्टर दांतों की जांच कर रहा था और उसका पति काउंटर पर बैठा था। तभी डॉक्टर महिला के साथ छेड़छाड़ करने लग जाता है। पीड़ित महिला ने अपनी कानूनी सलाहकार के साथ न्यू कॉलोनी थाने में शिकायत दी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

मामले की जांच कर रहीं एएसआई पिंकी से जब उनके मोबाइल फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने इस प्रकरण पर कोई भी विवरण साझा करने से इनकार कर दिया। वहीं न्यू कॉलोनी थाने के प्रभारी निरीक्षक तेजपाल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपों की पुष्टि के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जांच पूरी होते ही आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।