
Goa Assembly Election Result 2022
Goa Assembly Election Result 2022: गोवा विधानसभा चुनाव में बीजेपी वापसी करेगी या फिर इस बार कांग्रेस सत्ता पर काबिज हो पाएगी। इसका फैसला आज नतीजों के साथ हो जाएगा। इस बार भी गोवा में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। लेकिन इसके साथ ही गोवा की कुछ ऐसी सीटें भी हैं, जिन पर हर किसी की नजर टिकी है। गोवा में पणजी सीट सबसे ज्यादा हॉट है क्योंकि यहां से पूर्व सीएम और बीजेपी के दिवंगत नेता मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल चुनावी मैदान में हैं। इसी तरह संकेलियम से बीजेपी नेता और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। जानते हैं गोवा की ऐसी ही हॉट सीट्स का हाल, जहां मुकाबला टक्कर के साथ साख का भी है।
पणजी में पर्रिकर की साख दांव पर
पणजी विधानसभा सीट इस बार बहुत खास है। यहां टिकट दावेदारी का मुद्दा गरमाया रहा। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के दिवंगत नेता मनोहर पर्रिरकर के बेटे उत्पल ने बीजेपी से टिकट मांगा था, लेकिन बीजेपी ने उन्हें यहां से टिकट नहीं दिया लिहाजा वे निर्दलीय चुनावी मैदान में हैं। ऐसे में उनकी जीत और हार पर नजर बनी हुई है। इस सीट पर 2017 में भारतीय जनता पार्टी से सिद्धार्थ श्रीपद कुनक्लिनेकर ने यूनाइटेड गोवांस पार्टी के अतानासियो जे मोंसेर्रराते को 1069 वोटों से हराया था। बीजेपी से इस सीट पर अतानासियो मोनसेरेट और कांग्रेस से एल्विस गोम्स उम्मीदवार हैं।
यह भी पढ़ें - गोवा के 301 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 10 को
मडगांव सीट पर कांग्रेस का दबदबा
गोवा की मडगांव सीट दिगंबर कामत का विधानसभा क्षेत्र है। कामत के नाम रेकॉर्ड है कि वह 35 साल से लगातार विधायक हैं। अब तक कोई चुनाव नहीं हारे। सात बार चुनाव जीतने के बाद इस बार आठवीं बार वह मडगांव से चुनावी मैदान में है। इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा रहा है। नोहर अजगांवकर और आम आदमी पार्टी (AAP) के लिक्वॉइन वज और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के महेश अमोनकर की चुनौती है।
सांकेलिम से सीएम प्रमोद सावंत की प्रतिष्ठा दांव पर
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सांकेलिम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस को धर्मेश सांगलानी को टिकट दिया है। आप ने मनोज गांधी अमोनकर को टिकट दिया है। एमजीपी ने महादेव यशवंत खांडेकर को सांकेलिम से प्रत्याशी बनाया है।
सांताक्रूज सीट पर सबकी नजर
सांताक्रूज विधानसभा सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है। इस विधानसभा सीट से अब तक 7 बार कांग्रेस प्रत्याशी (Congress) ने ही जीत हासिल की। 2017 के चुनाव में एंटोनियो कैटानो फर्नांडीस (Antonio Caetano Fernandes) विधायक बने थे। हालांकि एंटोनियो कैटानो फर्नांडीस ने बीजेपी के हेमंत दीनानाथ गोलाटकर को महज 642 वोटों से हराया था। यही वजह है कि इस बार भी यहां कांटे की टक्कर नजर आ रही है।
मापुसा विधानसभा सीट
मापुसा विधानसभा सीट से बीजेपी ने जोशुआ डिसूजा को टिकट दिया है। BJP के जोशुआ डिसूजा के सामने कांग्रेस के सुधीर रामा कांदोलकर और आम आदमी पार्टी के राहुल महाम्ब्रे की चुनौती है। इस विधानसभा सीट पर चुनावी लड़ाई त्रिकोणीय हो गई है।
पोरियम में कांग्रेस का दबदबा
पोरियम विधानसभा सीट एक ऐसी सीट है, जिसका गोवा के छह बार मुख्यमंत्री रहे प्रताप सिंह राणे ने कांग्रेस विधायक के रूप में लगभग पांच दशकों तक प्रतिनिधित्व किया। राणे (83) इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, लेकिन भाजपा ने उनकी बहू देविया राणे को पोरियम से मैदान में उतारा है। उनके बेटे विश्वजीत 2017 से राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हैं और 2007 से वालपोई से विधायक हैं।
यह भी पढ़ें - विधानसभा चुनाव 2022: ज्योतिषीय विश्लेषण से समझें इस बार किस राज्य में किसकी सरकार बनने की है संभावना
Published on:
10 Mar 2022 08:16 am
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
