गूगल मैप के इंडियन वर्जन में पीओके, बलूचिस्तान भारत का हिस्सा

भारत के स्वंतत्रता दिवस के ठीक एक दिन बाद गूगल ने एेसा किया। अब तक पीओके को विवादास्पद बताता रहा है गूगल।

less than 1 minute read
Aug 16, 2016
google map
नई दिल्ली. गूगल ने अपने इंडियन वर्जन मैप में बलूचिस्तान, गिलगित समेत पीओके को भारत का अंग बताया है। भारत के स्वतंत्रता दिवस के ठीक एक दिन बाद 16 अगस्त को इन इलाकों को भारत के हिस्से के तौर पर दिखाया गया है। अब तक गूगल पीओके को विवादास्पद जगह बताता रहा है। बता दें कि हाल में सरकार ने कहा था कि गलत नक्शा दिखाने पर 100 करोड़ का जुर्माना लगेगा।

हाल ही गूगल ने फिलिस्तीन को एक अनाम राज्य बताते हुए इजराइल के एक हिस्से के रूप में भी दिखाया था। बहरहाल, पाकिस्तानी मीडिया में गूगल की आलोचना की जा रही है। लोगों ने इसकी सेवा पाकिस्तान में बंद करने की मांग की है। गूगल मैप का इंडिया वर्जन एक्सेस करने पर मैप में मुजफ्फराबाद, गिलगित, रावलकोट, न्यू मीरपुर, स्कर्दू, दीओसाई और शन्दूर नेशनल पार्क भारत की सीमा में दिख रहा है। वहीं भारत में लोग सोशल मीडिया पर गूगल की तारीफ करते हुए लिख रहे हैं कि पीएम मोदी के कड़े रूख के बाद गूगल ने एेसा किया।

पाक-चीन सीमा स्थित के-2 पर्वत भी भारत

इसके साथ ही पाकिस्तान-चीन की सीमा पर स्थि‍त के-2 पर्वत को भी भारत का हिस्सा दिखाया गया है। नागा पर्वत को भी भारतीय सीमा में दिखाया गया है। गूगल मैप में भारतीय सीमा को इस्लामाबाद से 50 किलोमीटर की दूरी पर दिखाया जा रहा है। इतना ही नहीं, चीन अधिकृत कश्मीर के कुछ हिस्सों को भी भारत में दिखाया जा रहा है। वहीं मैप के इंटरनेशनल वर्जन में पाक अधि‍कृत कश्मीर और इस पूरे इलाके को डॉटेट लाइन से दिखाया गया है। इसका अर्थ है कि यह विवादित क्षेत्र है।
Published on:
16 Aug 2016 03:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर