3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gujarat News: जामनगर के होटल में लगी भयानक आग, स्टाफ सहित 27 लोग थे मौजूद, सभी सुरक्षित

जामनगर में सिक्का पाटिया के पास एक होटल में भीषण आग लग गई। दमकल की कई टीमें मौके पर पहुंच गई। होटल के अंदर 27 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही थी। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। होटल में लगी आग पर काबू पा लिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 11 Aug 2022, 10:10 PM IST

Gujarat News: Massive Fire breaks out in Jamnagar hotel

Gujarat News: Massive Fire breaks out in Jamnagar hotel

जामनगर के एक होटल में आग लग गई। दमकल की पांच टीमें मौके पर पहुंच गई। इस घटना में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही थी। होटल में फंसे लोग और होटल के कर्मचारी भीषण आग से बाहर भागे, हालांकि कुछ लोग फंस गए। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचक कर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं। पूरा होटल आग की लपटों में घिर गया है। आग लगने की वजह की पुलिस अभी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि होटल में कई लोग फंसे थे। करीब 27 लोग फंसे थे। अफसरों के अनुसार- सभी सुरक्षित हैं। इन्हें निकाल लिया गया।

जानकारी के मुताबिक सिक्का पाटिया के पास सिक्का और खावड़ी के बीच स्थित होटल अलांटो में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर लगी थी कि बाहर खड़ी गाड़ियाँ भी इसकी चपेट में आती दिखी रही हैं। इसकी सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी सिक्का के लिए रवाना हो गई। हालांकि कुछ ही देर में आग ने पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। आग की सूचना मिलते ही आसपास के शहरों से दमकल की कई टीमें भेजी गई हैं।

जामनगर से सभी दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे गए। इस तरफ कई 108 एंबुलेंस भी भेजी गई हैं। होटल में आग से इलाके में हड़कंप मच गया। आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर मौजूद अधिकारी राहत और बचाव कार्य की मानिटरिंग कर रहे हैं। जामनगर कलेक्टर सौरभ पारघी ने बताया कि होटल में मेहमान और स्टाफ को मिलाकर 27 लोग थे। फ‍िलहाल सभी सुरक्षित हैं। दो से तीन लोगों ने सांस फूलने की शिकायत की है। इन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग किन वजहों से लगी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। स्थानीय लोगों के अनुसार आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। होटल मैनेजमेंट की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं साझा की गई है।

यह भी पढ़ें: गुजरातः बीमार बच्चे को माता-पिता ने जिंदा दफनाया, 9 दिन के इलाज के बाद अस्पताल में मासूम ने तोड़ा दम

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़